Uncategorized

समग्र शिक्षा अभियान करेगा एकीकृत योजनाओं का संचालन

Ranchi : अब एकीकृत योजनाओं का संचालन एक ही राज्‍य क्रियान्‍वयन सोसाईटी करेगी. जिसे समग्र शिक्षा अभियान के नाम से जाना जाएगा. इसमें राज्य में चल रही विभिन्न शिक्षा परियोजनाओं को एक कर दिए गया है. यह आदेश स्‍कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी किया है. इसे तत्‍काल प्रभाव से लागू किया जाना है.विभाग के अपर सचिव शैलेश कुमार चौरसिया ने जारी अधिसूचना में कहा केंद्र सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान , राष्‍ट्रीय माध्‍यमिक शिक्षा अभियान और शिक्षक शिक्षा योजनाओं को एकीकृत रूप से राज्‍य में संचालित करने का निर्देश दिया है.  

इसके तहत प्री स्‍कूल से कक्षा बारहवीं तक के लिए एकीकृत योजना समग्र शिक्षा अभियान नाम से चलेगी. इसका क्रियान्‍वयन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा किया जाएगा. संस्‍थाका नाम झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, समग्र शिक्षा अभियान होगा. इस एकीकृत योजना के लिए राज्‍य परियोजना निदेशक के रूप में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्‍य परियोजना निदेशक को प्राधिकृत किया गया है.  

इसे भी पढ़ें – इधर लोगों को भीषण गर्मी से बचने के उपाय बता रहे मुख्यमंत्री, उधर ट्रैफिक पुलिस को खरीद कर पीना पड़  रहा पानी

राष्‍ट्रीय माध्‍यमिक शिक्षा अभियान के क्रियान्‍वयन के लिए गठित सोसाईटी झारखंड माध्‍यमिक शिक्षा परियोजना परिषद का विलय कार्मिक, संपत्ति, देनदारी आदि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में करने की अनुमति भी दी गई है. झारखंड माध्‍यमिक शिक्षा परियोजना परिषद से पहले चल रही सभी राज्‍य योजनाएं (मॉडल विद्यालय, उच्‍च/उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय का सुदृढ़ीकरण आदि) अब से हू-ब-हू समग्र शिक्षा अभियान के तहत चलेंगे.

झारखंड माध्‍यमिक शिक्षा परियोजना परिषद नामक निबंधित सोसाईटी को खत्‍म करने का निर्णय लिया गया है. इस विलय से संबंधित कार्रवाई झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद करेगा. इसमें खत्‍म किए गए झारखंड माध्‍यमिक शिक्षा परियोजना परिषद के पदाधिकारी और कर्मी सहयोग करेंगे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button