Ranchi : अब एकीकृत योजनाओं का संचालन एक ही राज्य क्रियान्वयन सोसाईटी करेगी. जिसे समग्र शिक्षा अभियान के नाम से जाना जाएगा. इसमें राज्य में चल रही विभिन्न शिक्षा परियोजनाओं को एक कर दिए गया है. यह आदेश स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी किया है. इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना है.विभाग के अपर सचिव शैलेश कुमार चौरसिया ने जारी अधिसूचना में कहा केंद्र सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान , राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और शिक्षक शिक्षा योजनाओं को एकीकृत रूप से राज्य में संचालित करने का निर्देश दिया है.
इसके तहत प्री स्कूल से कक्षा बारहवीं तक के लिए एकीकृत योजना समग्र शिक्षा अभियान नाम से चलेगी. इसका क्रियान्वयन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा किया जाएगा. संस्थाका नाम झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, समग्र शिक्षा अभियान होगा. इस एकीकृत योजना के लिए राज्य परियोजना निदेशक के रूप में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक को प्राधिकृत किया गया है.
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के क्रियान्वयन के लिए गठित सोसाईटी झारखंड माध्यमिक शिक्षा परियोजना परिषद का विलय कार्मिक, संपत्ति, देनदारी आदि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में करने की अनुमति भी दी गई है. झारखंड माध्यमिक शिक्षा परियोजना परिषद से पहले चल रही सभी राज्य योजनाएं (मॉडल विद्यालय, उच्च/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का सुदृढ़ीकरण आदि) अब से हू-ब-हू समग्र शिक्षा अभियान के तहत चलेंगे.
झारखंड माध्यमिक शिक्षा परियोजना परिषद नामक निबंधित सोसाईटी को खत्म करने का निर्णय लिया गया है. इस विलय से संबंधित कार्रवाई झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद करेगा. इसमें खत्म किए गए झारखंड माध्यमिक शिक्षा परियोजना परिषद के पदाधिकारी और कर्मी सहयोग करेंगे.
Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button