Uncategorized

अपर बाजार के गांधी चौक में खुला रेडीमेड कपड़ों का शो रूम फैशन वर्ल्ड

Ranchi :  गांधी चौक, अपर बाजार में रेडीमेड कपड़ों के अति आधुनिक शो रूम फैशन वर्ल्ड का उदघाटन सीएम रघुवर दास के पुत्र ललित दास ने किया. श्री दास ने कहा कि फैशन वर्ल्ड रांची व आसपास के क्षेत्रों में लोगों के बीच एक अलग पहचान बनायेगा. इस संबंध में फैशन वर्ल्ड के कंवलजीत सिंह बिंद्रा, बबलू एवं इंद्रजीत सिंह बिंद्रा, सोनू ने कहा कि शहर में पहली बार एक ऐसा शो रूम खुला है, जहां साड़ी, सूट पीस, प्रीमियम एवं मीडियम ब्रांड के नये डिजायनों में गर्ल्स किड, मेंन्स वेयर, लेडीज वेयर सहित शादियों के त़्योहार के लिए शानदार रेंज उपलब्ध  हैं. फैशन वर्ल्ड के नये वाताकुलित शो रूम में एक ही छत के नीचे देश की नामी कंपनियों की साड़ियां बनारसी, सिंथैटिक, कोटा, लहंगा, साड़ी, डिजायनर साड़ी, ब्रासो, प्योर सिल्क,  कांजीवरम, तांत, कॉटन, सुपर नेट आदि की रेंज मौजूद है.

शो रूम में पर्स एवं इमिटेशन ज्वेलरी की रेंज भी उपलब्ध

इसके अलावा सूट पीस में सिंथैटिक सूट, चंदेरी, प्योर सिल्क, प्योर क्रेप सूट, दबका, बनारसी, स्टेान वर्क, करांची सूट, लोंग सूट, वेडिंग वेरायटी, रेडिमेड सूट, सेमी स्टिच रेडिमेड सूट, शरारा, गरारा, स्टेट पाकिस्तानी सूट, लहंगा सूट आदि उपलब्ध हैं. कंवलजीत सिंह व इंद्रजीत सिंह ने बताया कि महिलाओं के परिधान में कुर्ती, लेगिंस, जीन्स, टॉप, लोंग एवं सॉर्ट स्कर्ट, वेस्टर्न गाउन भी उपलब्ध हैं. बच्चों के लिए  हॉफ सूट, फूल सूट, कोट सूट, शेरवानी ब्रिजेज, जीन्स, शर्ट, टी शर्ट उपलब्ध हैं. इसके अलावा  गर्ल्स किड, मेंन्स वेयर के लिए बहुत सारे परिधान यहां हमने उपलब्ध करायें हैं. इसके अलावा शो रूम में पर्स एवं इमिटेशन ज्वेलरी की रेंज भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. कहा कि शो रूम में सभी पर्व, त़्योहार, शादी-विवाह आदि के लिए सभी के लिए परिधान की रेंज मौजूद है. इस अवसर पर शिव शंकर सिंह, चरणजीत सिंह, दिनेश अग्रवाल, परवेज खालिद सहित शहर के जाने माने लोग मौजूद थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button