Uncategorized

कर्नाटक चुनाव : सट्टा बाजार में  भाजपा के सरकार बनाने पर तीन हजार करोड़ का दांव

NewDelhi :  कर्नाटक चुनाव को लेकर भाजपा के सरकार बनाने पर तीन हजार करोड़ का दांव सट्टा बाजार में लगा है. बता दें कि चैनलों पर आये सर्वे ने सट्टा बाजार का माथा जाम कर दिया है.  पिछले 24 घंटे में घटनाक्रम बदल गया है. भाजपा को फेवरेट टीम बताया जा रहा है.  वैसे कांग्रेस पार्टी के भाव भी बढ़ गये हैं, जेडीएस पार्टी किनारे है. हालांकि जेडीएस कितनी सीटें ला रही है, इस अनुमान पर सबसे ज्यादा सट्टा खेला जा रहा है.  एक बुकी के अनुसार चैनलों द्वारा जो सर्वे दिखाये गये हैं उसके चलते काफी कुछ बदल गया है.  बुकी के अनुसार भाजपा में एक के बदले जहां पहले नौ का भाव था वहीं अब भाव सात का हो गया है.  जबकि काग्रेस का भाव बढ़कर एक के बदले 11 हो गया है.  सट्टा बाजार का अनुमान है कि इस बार कर्नाटक में काटें की टक्कर है. सट्टेबाजों के मुताबिक कांग्रेस अभी भी बड़ी पार्टी बनेगी, लेकिन इस बार भाजपा भी उसके ईदगिर्द ही रहेगी.

इसे भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का आदेश : हाईकोर्ट दो महीने में गठित करें सभी अदालतों में यौन उत्पीड़न निरोधक समितियां 

 जेडीएस पार्टी ही तय करेगी,  किसकी सरकार बनेगी

 सट्टा बाजार के दावे कहते हैं कि कर्नाटक चुनाव त्रिशंकु है और जेडीएस पार्टी ही तय करेगी कि कर्नाटक में किसकी सरकार रहेगी.  इसलिए इस पार्टी पर भाव गिरने के बाद इस पर सबसे ज्यादा दांव खेला गया है. भाजपा  
 पर लगे सट्टे के तहत साल 2013 में 40 सीटें जीतने वाली भाजपा इस बार अपनी सीटों की संख्या को दोगुना से ज्यादा कर सकती है,  लेकिन उसे आंकड़ा नहीं मिलेगा.  इसलिए मार्किट में भाजपा की सरकार बनने पर एक के बदले 13 का भाव है और पिछले चुनाव के मुकाबले अगर वह दोगुनी सीट लाती है तो 1 के बदले 9 का भाव रखा गया है.  बाजार में लगे सट्टे ने भाजपा की सरकार बनना लगभग तय कर दिया है जिसके कारण इसे फेवरिट मानते हुए अब इस पर दांव बंद कर दिया गया है.  बुकी के अनुसार नतीजे त्रिशंकु हैं,  लेकिन जानकारों के अनुसार अमित शाह की रणनीतिक कुशलता पर लोग ज्यादा भरोसा कर रहे हैं,  इसलिए क्योंकि जेडीएस की मदद से भाजपा सरकार बना लेगी.  बुकी के अनुसार सट्टा बाजार में अधिकांश लोग कांग्रेस पर दांव खेल रहे हैं, लेकिन सरकार न बनाने की बात भी कह रहे हैं. हाल में कई चैनलों ने जो सर्वे दिखाया उसके बाद कांग्रेस के भाव बदल गये हैं.  सटोरियों ने कांग्रेस के सबसे ज्यादा सीटें जीतने पर दांव खेला है जबकि बहुत लोगों ने सरकार बनाने पर ही दांव लगाया है.  

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button