Khas-KhabarNational

#CoronaVirus: वुहान से 324 भारतीयों को लेकर लौटा AirIndia का विशेष विमान, मानसेर स्थित केंद्र में रहेंगे सभी

New Delhi: कोरोना वायरस की दहशत के बीच वुहान से एयर इंडिया का विमान 324 भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंचा.

423 यात्रियों की क्षमता वाले बोइंग B747 विमान ने शुक्रवार देर रात चीन के वुहान से उड़ान भरी थी और 324 भारतीय नागरिकों को लेकर शनिवार सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली पहुंचा.

इसे भी पढ़ेंःरांची: सिपाही ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद की आत्महत्या की कोशिश

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पांच चिकित्सक सवार थे. इसके अलावा विमान में पैरा मेडिकल स्टाफ भी था, जिसके पास जरूरी दवाइयां, मास्क, ओवरकोट था.

इसके अलावा इंजीनियर्स और सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम भी इस फ्लाइट में मौजूद थी. विमान में पांच कॉकपिट क्रू सदस्य और 15 केबिन क्रू सदस्य मौजूद थे.

एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी ने शुक्रवार को बताया था कि, ‘‘विमान में कोई सेवा नहीं दी जाएगी. जो भी खाद्य पदार्थ होंगे वह सीट पॉकेट में रखे होंगे. चूंकि कोई सेवा नहीं होगी तो (चालक दल के सदस्यों और यात्रियों के बीच) कोई संपर्क भी नहीं होगा.’’

इसे भी पढ़ेंः#Budget2020: वित्त मंत्री के लाल बहीखाते पर देश की नजर, आज 11 बजे पेश होगा बजट

मानेसर में बनाया गया केंद्र

भारतीय सेना ने चीन के हुबेई प्रांत से लाए गए लोगों को अलग-थलग रखने के लिए दिल्ली के निकट मानेसर में एक केंद्र स्थापित किया है. सेना ने ऐसी व्यवस्था की है, जहां 600 लोगों के इलाज, देखभाल के लिए अलग से बिस्तर की व्यवस्था रहेगी.

अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सकों और अन्य कर्मियों की एक योग्य टीम दो सप्ताह तक इन लोगों पर नजर रखेगी कि किसी में संक्रमण का कोई लक्षण तो नहीं दिख रहा.

अगर किसी के कोरोना वायरस से ग्रसित होने की आशंका होगी तो उसे दिल्ली कैंट स्थित अस्पताल में बने एक अलग वॉर्ड में शिफ्ट किया जाएगा

हुबेई प्रांत कोरोना वायरस का मुख्य केंद्र

उल्लेखनीय है कि चीन का हुबेई प्रांत कोरोना वायरस का मुख्य केंद्र माना जा रहा है, जिसकी राजधानी वुहान है. मिली जानकारी के मुताबिक यहां करीब 700 भारतीय रहते हैं. इनमें से ज्यादार मेडिकल छात्र एवं रिसर्च स्कॉलर हैं जो यहां अध्ययनरत हैं.

सरकार ने चीन के हुबेई प्रांत में रहने वाले 600 भारतीय लोगों से यहां वापस लौटने की इच्छा जानने के लिए संपर्क किया था.

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 259 हो गई. वहीं कुल 11,791 मामलों की पुष्टि हुई है.

इसे भी पढ़ेंःजामिया गोलीबारी: CAA विरोधी प्रदर्शनों को राष्ट्र विरोधी गतिविधियां मानता था आरोपी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button