
Palamu : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सप्ताह के पांचवें दिन मेदिनीनगर के पुराने टाउन हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह में पलामू जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त बिन्दुमाधव सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष प्रभा देवी, समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य लवली गुप्ता भी मौजूद थी.
इस मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, कन्याओं की सुरक्षा एवं समृद्धि तथा बालिकाओं की शिक्षा और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी क्षेत्र में कम नहीं है, हर घर और हर समाज में बेटियों का सम्मान होना चाहिए.
इसे भी पढ़ें : #Pathalgadi केस वापसी में हेमंत सरकार ने जल्दबाजी की, जांच प्रक्रिया समझ कर निर्णय लेना चाहिए था : सरयू राय
बेटियों को शिक्षित करने के बारे में सोचना चाहिए
जिला परिषद अध्यक्ष प्रभा देवी ने कहा कि बेटियों का मायके में जन्म होता है, ससुराल में जाकर वे वंश बढ़ाती हैं. हमें इस समाज की मानसिकता को बदलने की जरूरत है. इसके लिए हम सभी को भ्रूण हत्या से परे होकर बेटियों को जन्म देने तथा उन्हें शिक्षित करने के बारे में सोचना चाहिए. समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से पलामू जिले में डोर टू डोर कैंपेन का आयोजन किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :#JVM ने हेमंत सरकार से वापस लिया समर्थन, प्रदीप यादव से छीना विधायक दल के नेता का पद
इन छात्राओं को किया गया सम्मानित
खो खो के क्षेत्र से एडलिन कुजूर, उषा कुमारी, प्रीति कुमारी, सोनी कुमारी तथा सुप्रिया कुमारी, एथलेटिक्स के क्षेत्र से आकांक्षा कुमारी, कबड्डी के क्षेत्र से सिमरन कुमारी पांडे, रिया कुमारी, अफसा प्रवीण, प्रिय राज तथा ऋचा कुमारी को सम्मानित किया गया.
इसके अलावा भाषण के क्षेत्र में रिंकी कुमारी, सनम फातमा तथा रौनक प्रवीण को, चित्रकला के क्षेत्र से शिवानी कुमारी तथा शालिनी कुमारी, डांस के क्षेत्र से रिया कुमारी, आलिशा बानो, अनु भारती, प्रतिज्ञा कुमारी, आराध्य कुमारी, तथा जागृति अग्रवाल को, सामान्य ज्ञान के क्षेत्र से कुमारी अंशिका, मेहंदी कला के क्षेत्र से संगीता कुमारी, प्रियांशु प्रिया तथा दुर्गा कुमारी को गीत के क्षेत्र से तथा निबंध के क्षेत्र से आशिया प्रवीण, प्रेमशीला कुमारी तथा खुश्बू कुमारी को सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़ें : आदिवासियों की हत्या कराना चाहती है गठबंधन की सरकार: भाजपा




