
NewDelhi: राजधानी दिल्ली में रविवार को CAB के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था. प्रदर्शनकारियों ने साउथ दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में जमकर उत्पात मचाया था. उसके बाद सोमवार को सुबह सन्नाटा परसा है. जामिया यूनिवर्सिटी के छात्र अब कैंपस छोड़कर जा रहे हैं.
संभावित विवाद के दृष्टिगत आज दिनाँक 16-12-2019 प्रातः 8:00 बजे से नोएडा कालिंदी मार्ग दिल्ली पर *यातायात पुलिस दिल्ली* के द्वारा अग्रिम आदेश तक डायवर्जन लागू है, कृपया दिल्ली जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग डीएनडी और चिल्ला का प्रयोग करें.. यातायात पुलिस
गौतमबुद्धनगर— Noida Traffic Police (@noidatraffic) December 16, 2019
इसे भी पढ़ें- #JharkhandElection: 4th फेज में 15 विधानसभा सीटों के 6101 केंद्रों पर वोटिंग शुरू
जामिया कैंपस में प्रदर्शन पर छात्रों का मिडनाइट प्रोटेस्ट खत्म हो गया. पुलिस मुख्यालय पर भी देर रात 50 छात्रों की रिहाई कर दी गयी जिसके बाद बाद प्रदर्शन बंद कर दिया गया. पुलिस ने देर रात दिल्ली के कालकाजी पुलिस स्टेशन से 35 छात्रों को छोड़ा. वहीं फ्रेंड्स कॉलोनी से 15 छात्रों को भी रिहा किया गया.
After a brief disruption in services at several metro stations in the national capital last night, entry and exit gates were opened and normal services have resumed at all stations on Monday morning
Read @ANI Story |https://t.co/UdisUvwTeH pic.twitter.com/g5T9p1NucC
— ANI Digital (@ani_digital) December 16, 2019
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र भी शामिल थे
जान लें कि रविवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने जामियानगर से ओखला मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र भी शामिल थे. स क्रम में पुलिस के साथ उनकी भिड़ंत हो गयी.
Delhi Police: In the violence and stone pelting by protesters, yesterday, several policemen including South East District DCP, Additional DCP (South), 2 Assistant Commissioner of Police, 5 Station House Officers and inspectors have been injured.
— ANI (@ANI) December 15, 2019
इसे भी पढ़ें- #Palamu में एक और घोटाला: शौचालय निर्माण में 39 लाख का गबन, कॉन्ट्रेक्टर, जलसहिया, ब्लॉक कॉर्डिनेटर की मिलीभगत
इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने आगजनी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. प्रदर्शनाकरियों ने पथराव कर कुछ बसों के शीशे भी तोड़ दिये थे. हाथों में तिरंगा और प्लेकार्ड लिये प्रदर्शनकारी नये नागरिकता कानून के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. प्रदर्शन से सड़क यातायात बाधित हो गया था.
MS Randhawa, PRO Delhi Police: All detained students have been released from Kalkaji and New Friends Colony. pic.twitter.com/1Plzfp3tfV
— ANI (@ANI) December 15, 2019
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी हिंसक प्रदर्शन के बीच हिंसा भड़क गयी थी. जामिया मिलिया इस्लामिया के स्टूडेंट्स को पुलिस ने बीच मार्च रोक लिया. वे कानून के विरोध में यूनिवर्सिटी से संसद की तरफ मार्च करने वाले थे. इस क्रम में पुलिस और स्टूडेंट्स के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें पुलिसकर्मी और स्टूडेंट्स दोनों घायल हुए.




