West Bengal

Asansol : आसनसोल जेल में रहते अपराधी ने #IAS अधिकारी के खाते से उड़ाये सात लाख रुपये

Asansol :  इसी वर्ष के जून माह से अक्टूबर माह के बीच आंध्र प्रदेश के गुंतुर शहर में पोस्टेड आइएएस ऑफिसर लक्ष्मी नारायण के अकॉउंट से सात लाख रुपये की अवैध निकासी की गयी थी. मामले में उनकी शिकायत के आधार पर काफी दिनों से प्रयास कर रही आंध्र प्रदेश की साइबर क्राइम पुलिस ने आसनसोल जेल में बंद मुजिंद्र नामक आरोपी को चिह्नत किया है. और उसे प्रोडक्शन वारंट के तहत शनिवार को आसनसोल सीजेएम न्यायालय में पेश किया.

उक्त न्यायालय ने मामले पर सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को गुंतुर ले जाने की अनुमति दे दी. जिसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर गुंतुर शहर के लिए रवाना हो गई. बताया जा रहा है कि प्रोडक्शन वारंट के तहत आरोपी को वहां के स्थानीय कोर्ट में पेश किया जायेगा. पुलिस अपनी जांच की कमान को आगे बढ़ाएगी.

इसे भी पढ़ेंः Durgapur : एनआरसी बिल हटाने की मांग को लेकर मुस्लिम संगठन ने महकमा शासक को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button