
Kolkata : चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ अगले 6 घंटों के भीतर भीषण रूप ले सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में इसका तटीय प्रभाव देखे जाने की आशंका है. दोनों राज्यों में एनडीआरएफ की टीमें भेजी जा रही हैं.
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले पर चिंता जतायी है. इसके बाद पीएम के प्रमुख सचिव डॉ पीके मिश्रा ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के मुख्य सचिवों के साथ बैठक की, जिसमें प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गयी.
इसे भी पढ़ें : #Kharsawan सीट के लिए अर्जुन मुंडा का प्लान: (A) पत्नी मीरा मुंडा को टिकट दिलाना, (B) मंगल सोय को आगे करना
70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार दर्ज
केंद्र सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इस बैठक में बुलबुल चक्रवात के कुछ घंटों के असर की समीक्षा की गयी. बयान में कहा गया, ‘भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के डायरेक्टर जनरल ने बुलबुल चक्रवात की विस्तृत जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि चक्रवात ‘बुलबुल’ के प्रभाव क्षेत्र में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे दर्ज की गयी जबकि केंद्र में इसकी गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे है. यहां अधिक से बहुत अधिक बारिश भी हो सकती है.’
इसे भी पढ़ें : #Latehar के इस गांव में आज तक नहीं पहुंचा कोई जनप्रतिनिधि, 13 KM पैदल चल वोट देने जाते हैं लोग
मछुआरों को दिये गये निर्देश
इससे पहले मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जी के दास ने कहा था, ‘चक्रवात बुलबुल कोलकाता से 930 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व अवस्थित है और गुरुवार रात को इसके और मजबूत होने की संभावना है. शनिवार को यह और ताकतवर होकर ‘बहुत गंभीर’ श्रेणी में पहुंच जायेगा, जिससे समुद्र में स्थिति प्रतिकूल हो सकती है.’
इसके मद्देनजर मछुआरों को गुरुवार शाम तक तट पर लौटने और अगले आदेश तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है.
दास ने कहा,‘तूफान के उत्तर-उत्तरपश्चिम में पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट की ओर रुख करने की संभावना है.’ मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगर यह बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होता है तो इसकी अधिकतम गति 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे पहुंच जाएगी और तूफान के केंद्र में गति 140 किलोमीटर प्रति घंटे होगी.
इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection: 81 सीटों के लिए 471 नाम आये, झाविमो शॉर्टलिस्ट कर जारी करेगा नाम




