West Bengal

आसनसोल : सड़क हादसे में जान गंवा चुके मृत्युंजय के परिजनों से मिले तृणमूल कांग्रेस के नेता

Asansol : राज्य के श्रम एवं विधि मंत्री मलय घटक के प्रतिनिधि के तौर पर शंकर चक्रवर्ती राम किशन डंगाल निवासी मृतक मृत्युंजय यादव के परिजनों से उनके आवास पर मिले. मंत्री घटक ने मृतक के आश्रित को नौकरी देने की घोषणा की. मौके पर तृणमूल नेता धनरंजन सिंह, सब्रतो विस्वास आदि मौजूद थे.

तृणमूल नेताओं ने आश्रित के परिजनों को आर्थिक सहायता भी की. मंत्री घटक ने कहा कि वे घटना से काफी आहत हैं. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर सहयोग का भरोसा दिलाया. मृत्युंजय की मौत दिपावली के दिन धदका आरपीएफ बैरक के निकट सड़क दुर्घटना में हो गयी थी.

धदका से आसनसोल आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पांच लोगों को टक्कर मारने के बाद मृत्युंजय पर पहिया चढा दिया था. इससे उनकी मौत हो गयी थी.

इसे भी पढ़ेंः #Kolkata: पैलान चिटफंड कंपनी का मालिक अपूर्व साहा गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button