
Srinagar : श्रीनगर के एक इलाके में शनिवार को संदिग्ध आतंकवादियों के ग्रेनेड से हमला किया. इस हमले में कम से कम तीन लोगों के घायल होने की खबर है. पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने लाल चौक सिटी सेंटर से कुछ ही दूर हरि सिंह हाई स्ट्रीट बाजार में ग्रेनेड फेंके. उन्होंने कहा कि धमाके में कम से कम तीन लोग घायल हो गये और एक कार की खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त हो गयी.
अधिकारी के अनुसार बाजार में दुकानें बंद थी, लेकिन रेहड़ी-पटरी वालों ने इलाके में अपनी दुकानें लगा रखी थीं. सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
इसे भी पढ़ें : #EconomyRecession: जारी है उत्पादन में गिरावट, इंडस्ट्रियल सेक्टर का सात सालों का सबसे खराब प्रदर्शन
आतंकियों ने पांच अक्टूबर को ग्रेनेड से हमला किया था
इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने पांच अक्टूबर को ग्रेनेड हमला किया था. डीसी ऑफिस के बाहर किये गये हमले में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक पत्रकार समेत 14 लोग घायल हुए थे.
सुरक्षा एजेंसियों के पास इनपुट है कि आतंकी घाटी के अन्य जिलों में भी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हमले कर सकते हैं. इसके मद्देनजर घाटी के लगभग सभी जिला मुख्यालयों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा पुख्ता कर दी गयी है. सड़कों पर नाके लगाकर हर आने-जाने वाले की तलाशी ली जा रही है.
इसे भी पढ़ें : कर्नाटक : कांग्रेस नेता व #FormerDeputyCMGParameshwara पर आयकर का शिकंजा, करीबी ने आत्महत्या की




