
Kolkata : कोलकाता की दुर्गा पूजा आयोजन मंडली ने मुस्लिम कन्या का पूजन कर उदाहरण स्थापित किया है. चार साल की फातिमा को बागुईहाटी दत्त बाड़ी में कुमारी पूजन किया गया है.
उसे लाल बनारसी छोटी साड़ी पहनाई गयी थी, चंदन और लाल धारी का भाल भी लगाया गया था. कन्या दुर्गा के रूप में अष्टमी को कुमारी पूजन के रिवाज के साथ फातिमा की पूजा की गयी.
इसे भी पढ़ें : #DoubleEngine की सरकार में बेबस छात्र(3)- चार साल तक नहीं ले सकी अकाउंट अफसर की परीक्षा, पांचवे साल किया रद्द
सब में एक ही शक्ति का संदेश
दत्त बाड़ी पूजा आयोजकों का कहना है कि हिंदू मुस्लिम एकता और सब में एक ही शक्ति की मौजूदगी का संदेश देने के लिए फातिमा को कुमारी के तौर पर पूजा गया है.
दरअसल एक बार विवेकानंद भी जब कश्मीर गये थे तो उन्होंने मुस्लिम कन्या का पूजन किया था. उसी रिवाज का पालन दत्त बाड़ी पूजा कमेटी ने किया है. बागुईहाटी की पूजा की शुरुआत छह साल पहले हुई थी.
इसे भी पढ़ें : #JanAashirwadYatra : नक्सल हिंसा में मारे गये शख्स के बेटे ने नौकरी मांगी, CM बोले- फोटो खिंचवाने के लिए कर रहा प्रदर्शन
जाति-पाति का भेद खत्म कर दिया
कमरहाटी नगर पालिका के इंजीनियर तमाल दत्त अपने घर में इस पूजा को करते हैं. पहले साल ब्राह्मण कन्या का पूजन हुआ था लेकिन उसके बाद किसी भी साल जाति-पाति का कोई भेद नहीं रखा गया.
2015 में इसी घर में डोम परिवार की बच्ची का पूजन किया गया था. तमाल ने बताया कि वह और उनकी पत्नी हर साल कुमारी पूजन से पहले ऐसी बच्चियों की खोज करते हैं जिनकी पूजा की जायेगी.
इस बार कमरहट्टी के रहने वाले मोहम्मद इब्राहिम की भगिनी फातिमा को पूजा के लिए चुना गया था. दत्त परिवार की इस पहल की आसपास के लोगों ने सराहना की है.
इसे भी पढ़ें : फोटो फीचरः बोकारो जेनरल अस्पताल- बाहर से टिप-टॉप, अंदर से मोकामा घाट




