
बोकारो जेनरल अस्पताल का शुमार राज्य के बड़े अस्पतालों में होता है. यहां हर साल करीब 8.5 लाख रोगी अपना इलाज कराने आते हैं जिसमें पचास हजार अस्पताल में भर्ती होते हैं. लेकिन यहां भर्ती होने वाले या उनके साथ आने वाली आम जनता को किन कठनियाइयों से गुजरना पड़ता है- इसकी एक बानगी हमारे एक पाठक ने हमें भेजी है. अस्पताल के शौचालयों के साथ ही इन तस्वीरों और वीडियो से ये भी पता चलता है कि स्वच्छता के देशव्यापी अभियान का यहां क्या हाल है.




