
Lucknow : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद को सोमवार देर शाम संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआइ) से छुट्टी दे दी गयी. उन्हें शाम 6 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया.
इसे भी पढ़ें- लेक्चरर नियुक्ति में सीबीआइ ने 59 लेक्चरर, #JPSC के अध्यक्ष, सदस्य समेत 5 पदाधिकारियों व 5 परीक्षकों पर चार्जशीट किया
भेजे गये शाहजहांपुर जेल
पीजीआई द्वारा देर शाम जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि स्वामी चिन्मयानंद को आज शाम साढे़ छह बजे पीजीआई के हृदय रोग विभाग से छुट्टी (डिस्चार्ज) दे दी गयी.
इस बारे में जब पीजीआइ के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित अग्रवाल से बात की गयी तो उन्होंने चिन्मयानंद को अस्पताल से छुट्टी मिलने की पुष्टि की. वहीं अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद चिन्मयानंद को शाहजहांपुर जेल भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें- बेरमो : दो #bike पर सवार नकाबपोशों ने #DVC के ऐश पौंड में की #firing, अफरातफरी, काम बंद
23 सितंबर से थे भर्ती
चिन्मयानंद को 23 सितंबर को सीने में दर्द तथा निम्न रक्तचाप की शिकायत के बाद संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था. उनकी एंजियोग्राफी की गयी लेकिन कोई ब्लॉकेज नहीं पाया गया.
स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं के कारण वह अब तक पीजीआई में ही भर्ती थे. इस महीने की शुरुआत में चिन्मयानंद की तबीयत बिगड़ने के बाद शाहजहांपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया था. उसके बाद उन्हें पीजीआइ और केजीएमयू में दाखिल किया गया.




