Uncategorized

निकाय चुनाव के काउंटिंग में लगे कर्मियों को नहीं दी गयी पूरी मजदूरी, 500 के जगह 300 रुपये थमाया

Ranchi : रांची नगर निगम चुनाव के दौरान काउंटिंग में लगे कर्मचारियों को पहले से निर्धारित रकम नहीं दी गयी है. निर्धारित रकम नहीं मिलने से सारे कर्मचारी आक्रोशित हैं. सैंकड़ों की संख्या में यह दैनिक मजदूर पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम के पास हंगामा कर रहे हैं, विरोध जता रहे हैं. इनका कहना है कि हमारे साथ धोखा हुआ है और हमारे मजदूरी को दबा लिया गया है.

इसे भी पढ़ें – जिला प्रशासन ने ड्यूटी पर आये कर्मचारियों को नहीं दिया चुनाव खर्च, कहा – समझ लीजिए श्रमदान किया

500 रुपये की जगह दिये सिर्फ 300 रुपये

जानकारी के मुताबिक सभी काउंटिंग कर्मचारियों को वोट के काउंटिंग के एवज में 500 रुपये भुगतान करने की बात तय हुई थी. पर काउंटिंग खत्म होने के बाद सभी दैनिक मजदूरों को 500 रुपये की जगह 300 रुपये थमा दिये गये. कम भुगतान होने के कारण सभी काउंटिग कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है. सभी कर्मचारी स्ट्रांग रूम के बाहर विरोद प्रदर्षन कर रहे हैं. बता दें कि मतदान से पहले सभी मतदानकर्मियों को कहा गया था कि श्रमदान समझ कर काम कर लीजिये. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button