
NewDelhi : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कॉर्पोरेट टैक्स घटाये जाने के फैसले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी सरकार पर हमलावर हो गये हैं. राहुल गांधी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका में होनेवाले इवेंट Howdymodi से जोड़ा है. इस क्रम में राहुल गांधी ने कहा कि कोई भी ऐसा इवेंट या फैसला देश की बुरी आर्थिक हालत को छिपा नहीं सकता.
Amazing what PM is ready to do for a stock market bump during his #HowdyIndianEconomy jamboree.
At + 1.4 Lakh Crore Rs. the Houston event is the world’s most expensive event, ever!
But, no event can hide the reality of the economic mess “HowdyModi” has driven India into.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 20, 2019
इसे भी पढ़ेंः #JammuKashmir के लोग उच्च न्यायालय से संपर्क करने में असमर्थ होने का दावा SC ने खारिज किया
1.4 लाख करोड़ रुपये के साथ ह्यूस्टन इवेंट…
राहुल गांधी ने तंज कसते हुए ट्वीट किया, #हाउइंडियनइकॉनमी के बीच नीचे जाते शेयर बाजार के लिए मोदी ने जो किया वह शानदार है. 1.4 लाख करोड़ रुपये के साथ ह्यूस्टन इवेंट दुनिया का अबतक का सबसे महंगा इवेंट है. लेकिन कोई भी इवेंट उस आर्थिक संकट को छिपा नहीं सकता, जिसमें Howdymodi ने भारत को डाल दिया है.
बता दें कि शुक्रवार को जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कॉर्पोरेट टैक्स घटाने की घोषणा की. आकलन है कि कॉर्पोरेट टैक्स घटाये जाने और अन्य रियायतें देने से सरकार के खजाने पर 1.45 लाख करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. राहुल गांधी ने इसी भारी भरकम राशि का जिक्र किया है.
इसे भी पढ़ेंः #FinanceMinister के ऐलान के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, #Sensex1800 व निफ्टी 11 हजार के पार
मोदी जी, हाउडी इकॉनमी डूइंग…
हालोंकि इससे पहले भी राहुल गांधी ने ह्यूस्टन में होनेवाले पीएम नरेंद्र मोदी के Howdymodi इवेंट पर तंज कसा था. राहुल ने लिखा था कि मोदी को देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में बताना चाहिए. राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए कहा था, मोदी जी, हाउडी इकॉनमी डूइंग (अर्थव्यवस्था की क्या स्थिति है)?
फिलहाल यह अच्छी नहीं दिखाई पड़ती. बता दें कि ह्यूस्टन में 22 सितंबर को आयोजित होने वाले Howdymodi कार्यक्रम में मोदी के साथ अमेरिका राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में 50,000 भारतीय अमेरिकी आने की संभावना है.
इसे भी पढ़ेंःशाहजहांपुर यौन शोषण केसः बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री #SwamiChinmayanand गिरफ्तार




