BokaroJharkhand

बोकारो :  टास्क फोर्स ने डीवीसी के ऐश पौंड, ओवरब्रिज साईट पर छापामारी की, निर्माण कार्य बंद करवाया

Bermo ; बोकारो डीसी मुकेश कुमार के द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल बोकारो थर्मल थाना के इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर एवं जवानों ने शुक्रवार को बोकारो थर्मल के नूरी नगर स्थित डीवीसी के ऐश पौंड तथा निर्माणाधीन ओवर ब्रिज कार्यस्थल पर औचक छापामारी की. बोकारो के सहायक कलेक्टर बिजय कुमार गुप्ता व बेरमो एसडीएम प्रेमरंजन के नेतृत्व में छापामारी की गयी. छापामारी में हाईवा, बालू एवं गिट्टी जब्त किये गये. छापामारी के बाद ओवरब्रिज का निर्माणकार्य करने वाली कंपनी को जांच पूरा होने तक काम बंद रखने का निर्देश दिया गया.

छाई लदे एक हाईवा सहित चार अन्य हाईवा को जब्त किया

टास्क फोर्स ने दिन के लगभग दो बजे डीवीसी के ऐश पौंड में छापामारी कर छाई लदे एक हाईवा सहित चार अन्य हाईवा को जब्त किया. ऐश पौंड के कांटा घर में वजन की भी जांच की गयी. जांच के क्रम में हाईवा पर ओवर लोड छाई लेने के कागजात टीम के हाथ लगे. टीम में शामिल बोकारो डीटीओ संतोष गर्ग ने ऐश पौंड के हाईवा एवं अन्य कागजात की जांच की. बाद में टॉस्क फोर्स की टीम डीवीसी के निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के साईट पर गयी.

सहायक कलेक्टर के निर्देश पर बोकारो के खनन पदाधिकारी गोपाल दास एवं खनन निरीक्षक बिनोद कुमार प्रमाणिक ने ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य करने वाली कंपनी सुप्रीमो बीकेबी के साईट पर काफी मांत्रा में बालू एवं गिट्टी जब्त कर कंपनी के सुपरवाईजर से मैटेरियलों का चालान दिखाने को कहा. सहायक कलेक्टर ने कहा कि टास्क फोर्स के द्वारा जिले में लगातार छापामारी अभियान जारी रहेगा. इसके बाद टीम खेतको स्थित दामोदर नदी के बालू घाट पर छापामारी के लिए चली गयी.

इसे भी पढ़ें :कैबिनेट से मंजूरी के 6 महीने बाद CM ने लगायी पुलिसकर्मियों के 13 महीने के वेतन पर मुहर

Related Articles

Back to top button