Uncategorized

20 अप्रैल को बिहार में रिलीज होगी फिल्म ‘माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही’

Patna: भोजपुरी सिने स्‍क्रीन के सुपर स्‍टार प्रदीप पांडेय उर्फ चिंटू की बहुप्रतीक्षित फिल्‍म ‘माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही‘ 20 अप्रैल को रिलीज होगी, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. वहीं, अगर फिल्‍म से जुड़े सूत्रों की मानें तो ‘माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही‘ बिहार के अलावा झारखंड और नेपाल में भी रिलीज हो सकती है. फिल्‍म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही जारी किया गया है, जिसमें चिंटू नायाब एक्‍शन और डायलॉग के साथ नजर आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: 2018 में साजिद नाडियाडवाला की ‘बागी 2’ के जरिए धमाकेदार शुरुआत

बिहार से गुजरात जाकर मजदूरों करने वाले लोगों की कहानी है ‘माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही’

फिल्‍म की कहानी गुजरात में काम करने वाले भोजपुरिया मजदूरों और वहां के मालिकों की है, जिसमें एक गरीब मजदूर राजू पांडेय को अमीर मालिक की बेटी से प्‍यार हो जाता है. और उसके बाद कई सिक्‍वेंस ऐसे हैं, जो फिल्‍म के बारे में उत्‍सुकता पैदा करते हैं. वहीं, ट्रेलर को देखकर लगता है कि यह‍ फिल्‍म भोजपुरी बॉक्‍स ऑफिस पर धूम मचायेंगी. फिल्‍म के निर्माता नरेश प्रजापति ने बताया कि ‘माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही‘ एक सामाजिक और पारिवारिक फिल्‍म है. इसमें इंटरटेंमेंट भरपूर है. सामाजिक – पारिवारिक जोनर की इस फिल्‍म में धमाल – मस्‍ती और एक्‍शन का एक नया फ्यूजन दर्शकों को मिलेगा.

56546757

 

इसे भी पढ़ें:  वर्ल्ड वार 2 पर आधारित फिल्म में नजर आएंगी राधिका आप्टे

अजय कुमार झा के निर्देशन में बनी है फिल्म 

गौरतलब है कि फिल्‍म ‘माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही‘ के निर्माता नरेश प्रजापति और राधे गोविन्द गुप्ता व निर्देशक अजय कुमार झा हैं. बिहार – झारखंड में फिल्‍म का वितरण रेणु विजय फिल्‍म्‍स करेगी और प्रचार – प्रसार सर्वेश कश्‍यप करेंगे. फिल्‍म में प्रदीप पांडेय ‘चिंटू‘ और प्रीति ध्‍यानी के अलावा निशा दुबे, निधि झा, सुशील सिंह,प्रीति सिंह, मनोज टाइगर, प्रकाश जैश मुख्‍य भूमिका में हैं. लेखक लालजी यादव हैं. छायांकन महेश वेंकट और एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर महेश उपाध्याय हैं. संगीत छोटे बाबा का और गीत श्‍याम देहाती, विनय निर्मल, सुमित चंद्रवंशी का है. एक्‍शन एस मल्‍लेश और कोरियोग्राफी राम देवन,संजय कोर्वे व कानू मु‍खर्जी ने की है.

3256546

 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button