Uncategorized

एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कोमी का बड़ा बयान, कहा – ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए नैतिक रूप से अयोग्य

Washington :  एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कोमी ने एबीसी को दिये एक इंटरव्यू में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिये नैतिक रूप से अयोग्य हैं. एबीसी के मुताबिक कोमी ने ट्रंप के लिये कहा कि, मैं उनके मानसिक रूप से अक्षम या मनोभ्रम के शुरुआती चरण में होने को लेकर कही जा रही बातें नहीं मानता.  उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह स्वास्थ्य कारणों से राष्ट्रपति पद के लिये अयोग्य हैं. मुझे लगता है कि वह नैतिक रूप से इस पद के लिये अयोग्य हैं. कोमी ने कहा कि  हमारे राष्ट्रपति को उन मूल्यों के प्रति सम्मान दिखाना और उनका अनुपालन करना चाहिये जो हमारे इस देश के मूल में हैं. इनमें सबसे महत्वपूर्ण सच है. राष्ट्रपति ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं.

इसे भी पढ़ें – अमेरिका ने सीरिया पर दागीं 1100 करोड़ रुपये की 120 मिसाइलें, रूस ने कहा- तीसरे वर्ल्ड वार के लिए रहें तैयार

डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन और 2016 के राष्ट्रपति चुनावों को अपने पक्ष के करने के लिये ट्रंप के चुनाव अभियान के कथित रूसी गठजोड़ को लेकर जांच में एफबीआई के व्यवहार को लेकर ट्रंप ने मई 2017 में कोमी को पद से हटा दिया था. वहीं चुनावों से ठीक 11 दिन पहले कोमी ने घोषणा की थी कि हिलेरी के विदेश मंत्री रहने के दौरान निजी ईमेल सर्वर के संभावित दुरुपयोग के मामले की जांच एफबीआई फिर से करेगी. हिलेरी का कहना था कि यह कदम ट्रंप के हाथों उनकी हार की वजह बना.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button