
Dhanbad : अपनी मांगों को लेकर कांडरा के ग्रामीणों ने चासनाला सेल के मजदूर चौक और कांटा घर में अनिश्चितकाल के लिए चक्का जाम कर दिया. चक्का जाम होने के कारण से की ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह से ठप हो गयी है. अगर जल्द ही ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त नहीं हुआ तो सेल को इससे करोड़ों रुपये का नुकसान होगा. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगीं, ट्रासंपोर्टिंग चालू नहीं होने देंगे. इस दौरान उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.
इसे भी पढ़ेंः अर्थव्यवस्था : मैनुफैक्चरिंग ग्रोथ में भी गिरावट, 15 माह के न्यूनतम स्तर पर
सेल ने 10 साल पहले किया था बिजली देने का एग्रीमेंट
कांडरा के ग्रामीणों के आंदोलन का नेतृत्व कोल वकर्स यूनियन के शाखा अध्यक्ष संजू महतो ने किया. लोगों को संबोधित करते हुए संजू महतो ने कहा कि चासनाला सेल के मजदूर चौक एवं कांटा घर को अनिश्चितकाल के लिए जाम कर दिया गया है.
उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा लगभग 10 साल पहले ग्रामीणों के साथ एग्रीमेंट किया गया था कि बिजली की व्यवस्था की जायेगी. परंतु प्रबंधन अभी तक टालमटोल की नीति अपनाये हुए है. इन्हीं सभी मांगों को लेकर हमारा यूनियन लगभग 62 दिनों तक सेल के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना दिया. इसके बाद भी समस्या का कोई हल नहीं निकाला गया.
इसे भी पढ़ेंः स्मार्ट फोन टीनएजर्स के मानसिक स्वास्थ्य पर नहीं डालता नकारात्मक प्रभावः शोध
मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
इसी मामला को लेकर आक्रोश सभा के माध्यम से प्रबंधन को चेतावनी भी दी गयी. आक्रोश सभा के माध्यम से सेल को आगाह कर दिया गया था कि अगर दो दिनों के अंदर हमारी मांगें नहीं मानी गयी हम लोग दो सितंबर से अनिश्चितकाल के लिए चक्का जाम करेंगे. उन्होंने बताया कि जब तक हमारी मांगों पर प्रबंधन सकारात्मक पहल नहीं करता है, तब तक चक्का जाम आंदोलन चलता रहेगा.
इसे भी पढ़ेंः स्वामी चिन्मयानंद यौन उत्पीड़न मामला, सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी जांच का निर्देश दिया




