JharkhandRanchi

12 सितंबर को रांची आयेंगे पीएम मोदी, विधानसभा भवन का करेंगे उद्घाटन

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 सितंबर को रांची आ रहे हैं. पीएम झारखंड विधानसभा के नये भवन का उद्घाटन करेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री साहेबगंज में बंदरगाह का भी उद्घाटन करेंगे. यह बंदरगाह साहेबगंज से बांग्लादेश को जोड़ेगा. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी राज्य में नवनिर्मित 69 एकलव्य विद्यालय का भी उद्घाटन करेंगे.

इसी दौरान प्रधानमंत्री झारखंड से ही पीएम किसान पेंशन योजना की भी शुरुआत करेंगे. योजना के तहत 40 से 60 वर्ष तक के किसानों को पेंशन दिया जाएगा. उक्त बातें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने बीजेपी कार्यालय में कहीं.

इसे भी पढ़ें – मेन रोड में पहले ही दिन सिटी बस पर पथराव, पीछे का शीशा टूटा, दो यात्री घायल

9 सितंबर से चलेगा घर-घर रघुवर अभियान

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा घर-घर रघुवर अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को सभी घरों में पहुंचाया जाएगा. इस अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारी सभी योजनाओं को लेकर हर घर में जाएंगे और लोगों से संपर्क करेंगे.

यह अभियान 9 सितंबर से आचार संहिता लागू होने तक चलाया जाएगा. साथ ही प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने बताया कि 30 सितंबर तक भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में 18 लाख नये सदस्य जोड़े हैं.

इसे भी पढ़ें – आर्थिक संकट में सुभाष चंद्रा की कंपनी,  सोलर पावर से जुड़ी परिसंपत्तियां गौतम अडानी को बेची

15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा जन आशीर्वाद यात्रा

भारतीय जनता पार्टी घर-घर रघुवर अभियान के अलावा जन आशीर्वाद यात्रा भी चलाएगी. इस योजना का नेतृत्व मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत संथाल या कोल्हान से शुरू की जाएगी. कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी लोगों से आशीर्वाद लेगी और संपर्क भी करेगी. इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य 65 से अधिक विधानसभा सीट जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है.

5 से 10 सितंबर तक मंडल प्रवास पर रहेंगे पार्टी पदाधिकारी

भारतीय जनता पार्टी के मंत्री विधायक, सांसद सहित पार्टी पदाधिकारी मंडल प्रवास पर रहेंगे. इस कार्यक्रम के  दौरान सभी बूथ स्तर पर बैठक करेंगे और सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा.

पार्टी के मंत्री विधायक सांसद तथा पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग मंडलों की जिम्मेवारी दी गयी है. मुख्यमंत्री भी इस मंडल प्रवास में हिस्सा लेंगे. प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सीएम किसी भी आदिवासी क्षेत्र में मंडल प्रवास करेंगे.

इसे भी पढ़ें – जामुड़िया : थाने में ज्ञापन सौंपने गये लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल

Related Articles

Back to top button