BusinessNational

देश के जानेमाने निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने कहा- बाजार में निराशा का ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा

New Delhi:  देश की आर्थिक मंदी का असर शेयर बाजार पर पहले से दिखायी दे रहा है. मंदी की वजह से शेयर बाजार में शेयरों के भाव गिरने के कारण निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. आपको बता दें कि विदेशी निवेशकों के बाजार से पूंजी निकाल लेने की वजह से बाजार में यह गिरावट दिख रही है. शेयर बाजार की गिरावट से बड़ी हानि उठाने वालों में सीनियर निवेशक राकेश झुनझुनवाला का नाम प्रमुख है.

इसे भी पढ़ेंः अखिलेश यादव ने कहा, ईडी, सीबीआई और डर… ये नये भारत का नया लोकतंत्र है

एक अंग्रेजी अखबार ने खबर दी है कि डेल्टा कॉर्प के शेयरों में गिरावट की वजह से प्रमुख निवेश राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला को पिछले 12 माह में 244.90 करोड़ रुपये की हानि हो चुक है. गौरतलब है कि डेल्टा कॉर्प के शेयरों में पिछले 12 माह के दौरान लगभग पचास फीसदी तक की गिरावट नोट की गयी है.

राकेश झुनझुनवाला के पास डेल्टा कॉर्प के 1.15 करोड़ शेयर हैं. यह पूरी कंपनी के शेयरों का 4.24 फीसदी होता है. वहीं इस कंपनी के उनकी पत्नी के पास 85 लाख शेयर हैं. रेखा ने 21 अगस्त को 266.95 रुपये प्रति शेयर के हिसाब कंपनी के करीब 3.14 फीसदी शेयर की खरीदारी की थी.

इसे भी पढ़ेंः AK-47 राज्य के अपराधियों का बनता जा रहा है पसंदीदा हथियार, विभिन्न गिरोह के पास हैं एक दर्जन से अधिक राइफल

अंग्रेजी अखबार को एक साक्षात्कार में राकेश ने बताया कि इस समय शेयरों की खरीदारी करने का अवसर है. लेकिन बाजार जोखिम से भरा है. इसके फिर से उठने की आशा फिलहाल कम है. उन्होंने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है कि मार्केट सेंटिमेंट फिर से बदल जायेगा. बाजार के सेंटिमेंट को सुधारने के लिए कई तरह के उपाय करने होंगे.

झुनझुनवाला ने आगे बताया है कि हालत से उबरने के लिए सरकार की ओर से भी उपाय किये जाने चाहिये. सरकार के प्रयास ज्यादा मददगार होंगे. गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को बाजार और अर्थव्यवस्था में मजबूती लाने के लिए कई तरह के कदम उठाने का एलान किया है. इन उपायों में विदेशी निवेशकों पर सरचार्ज में की गयी बढ़ोतरी को वापस लेना, लंबी और छोटी अवधि के पूंजीगत लाभ पर सरचार्ज वापस लेना आदि शामिल हैं. साथ ही सरकार ने स्टार्टअप्स और उनके निवेशकों की मुश्किलों की राह आसान करने के लिए एंजेल टैक्स प्रावधानों को वापस लेने का भी फैसला किया है.

इसे भी पढ़ेंः मलेशिया के गृह मंत्री ने कहा,  कानून से ऊपर नहीं है डॉ जाकिर नाइक, आतंकी गतिविधियों को लेकर भारत में वांछित है नाइक

Related Articles

Back to top button