
New Delhi : पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिल पायी है. दिल्ली हाईकोर्ट के द्वारा अंतरिम जमानत रद्द करने के फैसले के खिलाफ चिदंबरम की ओर दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है.
साथ ही चिदंबरम को सीबीआई हिरासत में लिये जाने के खिलाफ दायर की गयी याचिका पर भी कोर्ट में अभी सुनवाई नहीं होगी, क्योंकि ये मामला अभी तक लिस्ट ही नहीं हो पाया है.
वहीं ईडी की ओर से जो हलफनामा दायर किया गया है, उसपर भी सुनवाई होनी बाकी है. चिदंबरम के मामले में कोर्ट की ओर से कहा गया है कि सीबीआई रिमांड के खिलाफ जो याचिका है, उसमें अगर सुनवाई करनी है तो आपको यानि चिदंबरम को रेगुलर जमानत के लिए याचिका दायर करना होगी.
इसे भी पढ़ें – NRC में नाम दर्ज करवाने के लिए मुसलमानों से ज्यादा हिंदुओं ने किया फर्जीवाड़ा, RSS ने किया इनकार
रिमांड के खिलाफ अर्जी लिस्ट नहीं है
चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका मालमे में पर सुनवाई करते हुए जस्टिस भानुमति ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद अग्रिम जमानत की अर्जी निष्प्रभावी हो जाती है. इसपर चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने कहा फिर भी इसपर सुनवाई हो सकती है, क्योंकि जीवन का अधिकार महत्वपूर्ण है.
सिब्बल के इस तर्क पर जस्टिस भानुमति का कहना था कि अग्रिम जमानत को हम रेग्युलर बेल में कन्वर्ट नहीं कर सकते हैं, क्योंकि रिमांड के खिलाफ अर्जी लिस्ट नहीं है तो हम लिस्टिंग के लिए नहीं कह सकते हैं.
रातभर किया गया सवाल
21 अगस्त को गिरफ्तारी के बाद चिदंबरम को सीबीआई दफ्तर में ले जाया गया और रातभर उनसे कई सवाल पूछे गये. इसके साथ ही चिदंबरम का मेडिकल चेकअप भी किया गया, फिर कुछ देर के लिए उन्हें आराम करने को कहा गया. दिल्ली के सीबीआइ ऑफिस में ही एक लॉकप रूम रखा गया और वहीं सवाल पूछकर उन्हें आराम करने को कहा गया था.
खुद को बताया था बेगुनाह
अपनी गिरफ्तारी से पहले 21 अगस्त की ही रात प्रेस कॉफ्रेंस करके पी. चिदंबरम ने खुद को बेगुनाह बताया था. साथ ही कहा था कि उन्हें INX मीडिया मामले में फंसाया गया था. चिदंबरम ने ये भी कहा था कि कहा कि INX मीडिया मामले में उनपर कोई आरोप नहीं है.
चिदंबरम ने प्रेस कॉफ्रेंस में ये भी कहा था कि 24 घंटे में ही उन्हें लेकर कई तरह के भ्रम फैलाये गये और इस मामले में उनके और परिवार के खिलाफ कोई चार्जशीट भी नहीं है.
उस वक्त चिदंबरम ने ये भी स्पष्ट किया था कि यदि उन्हें जिंदगी और आजादी में किसी एक को चुनने के लिए कहा जाए तो वे आजादी को ही चुनेंगे.
इसे भी पढ़ें – पलामू : बकोरिया में बच्ची की पटककर हत्या के मामले में CRPF व मनिका पुलिस पर FIR




