
Latehar : आजसू पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी. घटना सदर थाना क्षेत्र के डेमू स्टेशन रोड के पास की है. शनिवार की सुबह अर्धनग्न अवस्था में पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव का शव मिला.
घटनास्थल पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड संघर्स जान मुक्ति मोर्चा (जेएसजेएमएम) ने किया है के राकेश सिंह के नाम का लिखा पर्चा मिला है. पर्चे में हत्या की जिम्मेवारी ली गयी है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें-राहुल गांधी सहित विपक्षी दलों के नेता शनिवार को कश्मीर जायेंगे, प्रशासन का नहीं आने का आग्रह
दो करोड़ रुपये गबन करने व महिलाओं के साथ शोषण करने का आरोप
आजसू पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव की हत्या की जिम्मेवारी लेते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेएसजेएमएम के राकेश सिंह ने पर्चा छोड़ा है. छोड़े गए पर्चे में लिखा है कि अखिलेश जेएसजेएमएम संगठन के लिए काम करता था.
वह संगठन से 2 करोड़ रुपया लेकर फरार हो गया. पैसे लोटाने के लिए कई बार संगठन की ओर से चेतावनी भी दी गयी लेकिन उसने पैसा नहीं लौटाया. साथ ही अखिलेश पर महिलाओं के साथ शोषण और गरीबों को लूटने का आरोप भी लगाया.
इसे भी पढ़ें-ऑटो सेक्टर में गिरावट का असर, 400 कंपनियों को 10 हजार करोड़ के नुकसान का अनुमान
आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल
सदर थाना क्षेत्र के डेमू स्टेशन रोड के पास शनिवार सुबह अर्धनग्न अवस्था ने आजसू पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव का शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. गौरतलब है कि अखिलेश गढ़वा जिला के भवनाथपुर का रहने वाला था. फिलहाल वह मनिका में किराए के मकान में रह रहा था.





