
Dhanbad : धनबाद में चयनित होमगार्ड के जवान दो साल से ज्वाइनिंग के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं. होमगार्ड में चयन हो जाने के कारण वे दूसरी जगह भी काम नहीं कर रहे हैं, जिस कारण उनकी माली हालत बेहद खराब हो गयी है. ज्वाइनिंग के लिए इन जवानों ने कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है.
इसे भी पढ़ें : धनबाद : हत्या के मामले में बार-बार पिता से हो रही थी पूछताछ, बेटी ने तंग आकर लगा ली फांसी
गुरुवार को चयनित जवानों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द ज्वाइन कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि वे लोग दो साल से बेरोजगार हैं, जिस कारण घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गयी है. हम लोग इसे भरोसे में दो साल से बैठे हैं कि आज न कल ज्वाइन कराया ही जायेगा लेकिन अब सब्र का बांध टूटता जा रहा है.जवानों ने बताया कि अगर अब जल्द ही हमें ज्वाइन नहीं कराया गया तो हम लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे.
वहीं एसएसपी ने चयनित जवानों से ज्ञापन लेने के बाद एक सप्ताह का समय मांगा है. उन्होंने बताया कि हम एक सप्ताह में होमगार्ड के जवानों को ज्वाइन कराने की कोशिश करेंगे.
इसे भी पढ़ें : धनबाद : इन दो गांवों में आने-जाने का रास्ता नहीं, मरीज को खाट पर लादकर पहुंचाते हैं अस्पताल




