Fashion/Film/T.VNational

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने Twitter को कहा अलविदा, लिखा- परिवार को मिल रही हैं धमकियां

New Delhi : बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया है. इससे पहले उन्होंने दो ट्वीट भी किये थे, जिसमें बताया कि उनके माता-पिता को अनजान फोन कॉल्स आ रहे हैं और उनकी बेटी को आये दिन धमकियां दी जा रही हैं. अनुराग कश्यप के ये दो ट्वीट सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं.

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने Twitter को कहा अलविदा, लिखा- परिवार को मिल रही हैं धमकियांकश्यप ने अंजान कॉल्स और धमकियों के बारे में बताते हुए ट्वीट किया, “जब आपके माता-पिता को कॉल्स आने लगें और आपकी बेटी को ऑनलाइन धमकी मिलने लगे तो फिर कोई बात नहीं करना चाहेगा. यहां कोई भी तर्क-वितर्क भी नहीं करेगा. दबंग लोग राज करेंगे और दबंगई ही जीने का नया तरीका होगी. नया भारत आप सभी को मुबारक हो. आपको खुशियां और तरक्की मिले.”

इसे भी पढ़ें : आखिर किस पार्टी के भरोसे हेमंत कर रहे महागठबंधन बनाने का दावा !

 

Related Articles

Back to top button