National

एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय रॉय और राधिका रॉय को विदेश जाने से रोका गया

Mumbai : मुंबई हवाई अड्डे पर शुक्रवार को भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे एनडीटीवी के संस्थापक प्रणॉय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय को विदेश जाने से रोक दिया गया. सीबीआई द्वारा  जारी लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) के आधार पर यह कार्रवाई किये जाने की खबर है. इस संबंध में एनडीटीवी ने अपने बयान में कहा कि प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय को सीबीआई द्वारा दो साल पहले शुरू किये गये भ्रष्टाचार के एक फर्जी और निराधार मामले के आधार पर रोका गया है.

इस संबंध में दिल्ली में सीबीआई अधिकारियों का कहना था कि आईसीआईसीआई बैंक से जुड़े कथित धोखाधड़ी से संबंधित मामले में जून में दोनों के खिलाफ सावधानी के लिए निगरानी का नोटिस (एलओसी) जारी किया गया था. अधिकारियों ने कहा, इसी नोटिस के आधार पर दोनों को देश से बाहर जाने ते रोका गया है. जान लें कि एलओसी किसी व्यक्ति को देश से बाहर जाने से  रोकने के उद्देश्य से जारी किया जाता है.

इसे भी पढ़ें : इतिहासकार हबीब ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370  हटाने की आलोचना की, कहा,  संघ परिवार कश्मीरी  मुसलमानों पर हमले कर रहा था

यह कार्रवाई मीडिया वालों के लिए चेतावनी है

कहा कि एजेंसियां इसके आधार पर व्यक्ति को बाहर जाने से रोक सकती हैं, पर इसके तहत उसे हिरासत में नहीं लिया जा सकता.  अधिकारियों ने कहा कि यह एलओसी सिर्फ दोनों को देश छोड़ने से रोकने के लिए है, हिरासत में लेने के लिए नहीं. एनडीटीवी ने बयान में यह नहीं बताया कि दोनों कहां जा रहे थे?

हालांकिकहा कि दोनों विदेश यात्रा से 16 अगस्त को लौटने वाले थे.   कहा कि मीडिया कंपनी मालिकों पर छापे और शुक्रवार को हुई यह कार्रवाई मीडिया वालों के लिए चेतावनी है कि वे हां में हां मिलाएं, नहीं तो कार्रवाई झेलने को तैयार रहें.   कथित बैंक धोखाधड़़ी मामले में 2 साल पहले एनडीटीवी के मालिक रॉय के ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने छापेमारी की थी.

सीबीआई ने 2 जून 2017 को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बयान में कहा था कि वह कर्ज चूक की जांच नहीं कर रही है बल्कि भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों, सेबी के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन और आईसीआईसीआई बैंक की ओर से कंपनी के कर्ज पर ब्याज दर में कमी की जांच कर रही है. इसके कारण बैंक को कथित रूप से 48 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था. इससे पूर्व दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही एयरलाइन कंपनी के प्रवर्तक नरेश गोयल और उनकी पत्नी को विदेश जाने से रोका गया था.

इसे भी पढ़ें : नेशनल कॉफ्रेंस ने आर्टिकल 370 हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगायी

Related Articles

Back to top button