JharkhandPalamu

मेदिनीनगरः बाइक सवार अपराधियों ने युवक को दिनदहाड़े मारी गाली, रिम्स ले जाने के क्रम में मौत

Palamu:   शहर के आढ़त रोड स्थित बसंत बहार होटल के निकट मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने भट्ठी मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय छोटू पासवान को गोली मारकर घायल कर दिया. छोटू पासवान को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स भेज दिया गया है. रास्ते में उसकी मौत हो गयी है.

शहर थाना प्रभारी आनन्द कुमार मिश्रा ने बताया कि रांची ले जाने के क्रम में तुम्बागड़ा के पास छोटू की मौत हो गयी. छोटू पासवान अपराधी चरित्र का युवक था और दो बार जेल भी जा चुका था. कुछ दिन पहले इंटर कास्ट मैरेज किया था. शास्त्री नगर के विशाल चन्द्रवंशी और बेलवाटिका निवासी संजय श्रीवास्तव हत्याकांड में छोटू की संलिप्तता सामने आयी थी. युवक की हत्या भी आपसी रंजिश का नतीजा है. मामले की छानबीन तेज की गयी है, जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा और अपराधियों की गिरफ्तारी होगी.

घटना दोपहर 12:00 बजे की बताई गयी है. छोटू पासवान अपने घर से बाजार की ओर आया था. इसी बीच मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने आकर उसे गोली मार दी. गोली लगने के बाद वह वहीं गिर गया. बाजार के लोगों ने उसे तत्काल उसे सदर अस्पताल भिजवाया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भागने में सफल रहे.

इसे भी पढ़ेंः अयोध्या मामला : मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने पांच दिन सुनवाई का विरोध किया

गोली चलानेवालों की हुई पहचान

घायल छोटू पासवान ने गोली मारने वालों की पहचान कर ली गयी है. हालांकि पुलिस इस मामले में अभी ऐतिहात बरत रही है. पुलिस ने गोली मारने वाले का नाम का खुलासा नहीं किया है. दिनदहाड़े हुई इस घटना से बाजार में दहशत का माहौल है.  गोली चलते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गयी.

 

इसे भी पढ़ेंः सोशल मीडिया ने बदल दी स्टेशन पर गाना गाने वाली महिला रानू की जिंदगी, पहचाना हुआ मुश्किल

Related Articles

Back to top button