
New Delhi : पाकिस्तान के साथ हवाई जंग में उसके एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने की वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए वायुसेना ने विंग कमांडर अभनंदन वर्तमान को वीर चक्र दिया जा सकता है.
15 अगस्त को मोदी सरकार विंग कमांडर के लिए इसका ऐलान कर सकती है. युद्ध के समय योगदान के लिए दिए जाने वाले सम्मानों में यह तीसरा सर्वश्रेष्ठ सम्मान है. पहले नंबर पर परमवीर चक्र और दूसरे पर महावीर चक्र हैं.
इसे भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार आज शाम चार बजे देश को संबोधित कर सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी
पाकिस्तान की सीमा पर जा गिरा था अभिनंदन का प्लेन
बालाकोट एयरस्ट्राइक के एक दिन बाद जब पाक के लड़ाकू विमान भारतीय सीमा में घुस आये थे तो भारत की जवाबी कार्रवाई में अभनंदन पाक के एफ -16 विमान को मार गिराया था.
हालांकि उनका प्लेन मिग-21 भी हमले का शिकार हुआ था और वह पाकिस्तान की सीमा पर जा गिरे थे. पाक सेना ने उन्हें पकड़ लिया था. एक दिन बाद उन्हें भारत सकुशल सौंपा गया था.
इसे भी पढ़ें- आखिर किन कारणों से तीन जिलों के एसपी ने कोल ट्रांसपोर्टर सोनू अग्रवाल को दिया था 6 अंगरक्षक
परमवीर चक्र व महावीर चक्र के बाद तीसरा स्थान है वीर चक्र का
परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद वीर चक्र का स्थान आता है. अप्रैल में अभिनंदन को वीर चक्र देने की सिफारिश के अलावा एयरफोर्स ने पाक के बालाकोट में एयरस्ट्राइक करने वाले मिराज 2000 लड़ाकू विमानों के 12 पायलटों को भी वायुसेना मेडल देने की बात कही थी.




