
New Delhi: देश के पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम चार बजे देश को संबोधित कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर सरकार का पक्ष रख सकते हैं.
कयास ये भी लगाये जा रहे हैं कि इस दौरान जम्मू-कश्मीर को लेकर पीएम मोदी बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं.
संभावना है कि वो रेडियो के जरिये देशवासियों के सामने अपनी बात रख सकते हैं. उम्मीद की जा रही है कि आर्टिकल 370 हटने के बाद ऑल इंडिया रेडियो के जरिए शायद कश्मीरवासियों को आश्वस्त करेंगे कि सरकार समेत पूरा देश उनके साथ खड़ा है.
इसे भी पढ़ेंःएक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ के खिलाफ दर्ज FIR को गुजरात हाइकोर्ट ने किया खारिज
मोदी कश्मीरवासियों से अपील कर सकते हैं कि वे आतंकवाद मुक्त एक बेहतर और नया कश्मीर बनाने में सरकार की मदद करें.
गौरतलब है कि पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन ऐसे वक्त पर हो रहा है. जब वो स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम संदेश देंगे.
हालांकि, ऑल इंडिया रेडियो ने अपने ट्विटर हैंडल से पीएम के संबोधन वाले मैसेज को डिलीट कर दिया है. ऐसे में इस संबोधन को लेकर थोड़ा संशय है.
All India Radio has deleted its tweet about the address of PM Narendra Modi to the nation through its platform, today. pic.twitter.com/H5cvJ1Tf9i
— ANI (@ANI) August 8, 2019
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अंतिम बार देश को लोकसभा चुनाव से पहले 27 मार्च को सैटलाइट रोधी मिसाइल द्वारा एक जीवित सैटलाइट को मार गिराने की क्षमता की घोषणा करते हुए राष्ट्र को संबोधित किया था.
गौरतलब है कि गत सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में अनुच्छेद 370 हटाये जाने का संकल्प पेश किया था. इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल भी पेश किया गया.
इसे भी पढ़ेंःभारत के कदम से बौखलाये पाकिस्तान को अमेरिका की नसीहत, आतंकवाद के खिलाफ करे कार्रवाई
जिसे संसद को दोनों सदनों में ध्वनिमत से पारित कराया गया. और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ये विधेयक अस्तित्व में आ गया.
पुनर्गठन विधेयक के अनुसार जम्मू-कश्मीर अब विशेष राज्य ना होकर केंद्र शासित प्रदेश होगा. इसके साथ ही इसके दो टुकड़ें किये गये. जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो यूनियन टेरिटरी बनाया गया.
केंद्र सरकार ने इस फैसले के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे हैं. इंटरनेट और फोन सेवाएं बाधित है. हालात को देखते हुए एनएसए अजित डोभाल कश्मीर में हैं. कश्मीर में तनाव का माहौल है.
इसे भी पढ़ेंःखाने के शौकीन हैं तो रेस्टोरेंट जाएं, घर बैठे जोमैटो और सिवग्गी से मंगाएगे तो पड़ेगा महंगा !




