BusinessNational

CCD के अंतरिम चेयरमैन बने एस. रंगनाथ, दो दिनों में कंपनी को 2800 करोड़ से ज्यादा का झटका

Bangalore : कैफे कॉफी डे की संचालक कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने कंपनी के संस्थापक वी.जी.सिद्धार्थ का शव मिलने के बाद स्वतंत्र निदेशक एस.वी.रंगनाथ को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है. कंपनी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी.

किन्हें क्या नियुक्त किया गया

कंपनी के निदेशक मंडल ने आगे के संचालन की संरचना तय करने के लिये बुधवार को बैठक की. निदेशक मंडल में सिद्धार्थ की पत्नी मालविका हेगड़े भी निदेशक हैं. कंपनी ने शेयर बाजार से कहा कि निदेशक मंडल ने एस.वी.रंगनाथ को अंतरिम चेयरमैन और नितिन बागमाने को अंतरिम मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया है.

निदेशक मंडल ने एक कार्यकारी समिति भी गठित की जिसके पास मुख्य कार्यकारी अधिकारी और  प्रशासनिक समिति के अधिकार होंगे. कार्यकारी समिति में रंगनाथ, बागमाने तथा मुख्य वित्तीय अधिकारी आर. राम मोहन शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ सोमवार से लापता थे। उनका शव बुधवार की सुबह दक्षिण कन्नड़ जिले में नेत्रवती नदी से बरामद हुआ.

इसे भी पढ़ें- कैफे कॉफी डे के मालिक सिद्धार्थ का शव मिलने के बाद 20% गिरा CCD का शेयर

20% गिरे कंपनी के शेयर

गौरतलब है कि वी.जी.सिद्धार्थ का शव बुधवार सुबह बरामद होने के बाद कंपनी का शेयर 20 प्रतिशत टूट गया. कंपनी का शेयर बीएसई में 20 प्रतिशत टूटकर 52वें सप्ताह के निचले स्तर 123.25 रुपये पर आ गया. एक कारोबारी दिवस में किसी कंपनी का शेयर अधिकतम 20 प्रतिशत ही गिर सकता है.

एनएसई में भी कंपनी का शेयर 20 प्रतिशत गिरकर एक साल के निचले स्तर 122.75 रुपये पर आ गया. पिछले दो दिन में बीएसई में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,463.32 करोड़ रुपये कम होकर 2,603.68 करोड़ रुपये पर आ गया. इससे पहले मंगलवार को भी सीसीडी का शेयर 20 प्रतिशत टूटा था.

इसे भी पढ़ें- CCD के फाउंडर व पूर्व विदेश मंत्री के दामाद वीजी सिद्धार्थ का मिला शव, 36 घंटे से थे लापता

कंपनी को दो दिनों में लगा 2800 करोड़ का झटका

कैफे कॉफी डे के मालिक सिद्धार्थ के सोमवार शाम को लापता होने के बाद से कंपनी के शेयर मंगलवार को 20 प्रतिशत और फिर बुधवार को उनका शव मिलने के बाद 20 प्रतिशत तक गिर गये.

इन दो दिनों में इस कंपनी के निवेशकों को 2800 करोड़ से अधिक का झटका लगा है. इन दो दिनों में कंपनी के मार्केट कैप में 2839 करोड़ की गिरावट आयी है. उल्लेखनीय है कि सोमवार को कंपनी का मार्केट कैप 5442.55 करोड़ रुपये था जो कि बुधवार को घटकर 2603.68 करोड़ पर आ गया.

Related Articles

Back to top button