
Burdwan : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना अंतर्गत पानागढ़ मुल्लापाड़ा स्थित त्रिलोक चंद्रपुर ग्राम पंचायत कि तृणमूल समर्थित प्रधान शाहिना बेगम समेत तृणमूल के तीन समर्थकों के घरों पर उपद्रवियों द्वारा हमला किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.
प्रधान के घर की खिड़की दरवाजों पर हमला किया गया है. पथराव कर खिड़की के कांच तोड़ दिये गये. इस घटना के बाद इलाके में बढ़ी उत्तेजना व तनाव को देखते हुए कांकसा थाना पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर परिस्थिति को नियंत्रित करने में जुट गयी है.
घटना के संबंध में प्रधान शाहिना बीवी ने बताया कि सोमवार के मध्य रात उनके घर पर उपद्रवियों ने पथराव कर हमला चलाया. प्रधान का आरोप है कि उनके साथ बदसलूकी भी की गयी. वहीं इलाके के ही मौजूद और तीन तृणमूल कर्मियों के घरों पर भी तोड़फोड़ व हमला किया गया.
घटना को लेकर कांकसा थाना में अभियोग दायर किया गया है. बताया जाता है कि घटना के संबंध में बताया जाता है कि मस्जिद में इमाम की बहाली को लेकर ही उक्त घटना का सूत्रपात हुआ है. तनाव तथा उत्तेजना बढ़ने पर पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर परिस्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है. इस हमला के बाद से प्रधान समेत उनका परिवार आतंकित है.
इसे भी पढ़ें : BIT सिंदरी : B Tech कर बिना प्लेसमेंट के निकल रहे आधे से ज्यादा स्टूडेंट्स
सिउड़ी में मीडियाकर्मी के घर पर बमबाजी
Birbhum : बीरभूम जिले के सिउड़ी सदर थाना के सेहरा पाड़ा स्थित मीडिया कर्मी गोपाल चटर्जी के आवास पर अपराधियों ने सोमवार रात बमबाजी की. सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. फोरेंसिक जांच टीम घर तथा आसपास के घरों के पास जांच- पड़ताल कर रही है.
चटर्जी ने कहा कि रात में वे अपने घर पर नहीं थे. घर के दो मंजिले पर अपराधियों ने तीन बम फेंके. इसके कारण खिड़की के शीशे तथा दीवारें क्षतिग्रस्त हो गयीं. जिले में चल रहे अवैध बालू खनन को लेकर उन्होंने खबर प्रसारित की थी. संभवत: इसी कारण से बालू माफियाओं ने उनके घर पर बम से हमला किया.
इसे भी पढ़ें : धनबाद : स्कूल के नीचे बना है गोफ, रिस रही है जहरीली गैस, मौत के साये में पढ़ने को मजबूर बच्चे




