
Bengaluru : कर्नाटक में विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग को लेकर सोमवार को भी संशय की स्थिति बनी हुई है. विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने सत्ताधारी गठबंधन के सदस्यों को अपना भाषण तुरंत समाप्त करने को कहा ताकि विश्वास मत की प्रक्रिया सोमवार को ही पूरी करवाई जा सके. इस पर सदस्यों ने विरोध जताया.
सदन में ‘संविधान बचाओ’ का नारा लगा रहे कांग्रेस-जेडीएस विधायकों से स्पीकर ने कहा, “मैं रात के 12 बजे तक बैठने के लिए तैयार हूं. आप सब यह क्या कर रहे हैं? यह सही नहीं है.”
इसे भी पढ़ें : वाशिंगटन ; इमरान खान के भाषण के बीच बलोच युवाओं ने स्वतंत्र बलोचिस्तान के पक्ष में नारे लगाये
हम 12 बजे तक सदन में रहेंगे : येदुरप्पा
हंगामे के बीच भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुझे वादा किया था कि वह विश्वासमत प्रकिया को आज ही संपन्न करायेंगे और बहुमत साबित करेंगे. हम 12 बजे रात तक सदन में ही रहेंगे.
इससे पहले कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों ने सदन में इस मसले पर अभी और बहस की मांग की. इसे लेकर कांग्रेस विधायकों ने सदन में हंगामा भी किया. गठबंधन के सदस्य इसे लेकर नारेबाजी करने लगे.
जेडीएस और कांग्रेस सदस्यों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी मुद्दे पर कोई तत्परता नहीं दिखाई क्योंकि उसने दो निर्दलीय विधायकों द्वारा अविलंब शक्ति परीक्षण कराने की त्वरित याचिकाओं को सुनने से इनकार कर दिया.
इसे भी पढ़ें : गढ़वा : महिला कैदी पुलिस कस्टडी से फरार, बच्चा चोरी के आरोप में हुई थी गिरफ्तार
बीजेपी-जेडीएस नेताओं के साथ स्पीकर की मीटिंग
इस दौरान हंगामा करते हुए कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में उतर आये. वे नारा लगाते रहे कि ‘हमें चाहिए इंसाफ, हम चर्चा चाहते हैं. ‘ इसके बाद स्पीकर ने सदन को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया.
स्पीकर ने कहा- आज ही करायेंगे वोटिंग
बता दें कि विश्वास प्रस्ताव पर जारी बहस को लेकर स्पीकर रमेश कुमार ने हर सदस्य के लिए 10 मिनट का समय निर्धारित किया है. उन्होंने सदस्यों को निर्देश देते हुए कहा कि उन्हें बार-बार यही बोलने को मजबूर न किया जाये कि हर सदस्य को सिर्फ 10 मिनट बोलने का मौका मिलेगा.
सोमवार को स्पीकर ने सदस्यों से साफ कह दिया है कि वह विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग आज ही करायेंगे.
इसे भी पढ़ें : सारदा चिटफंट घोटाला : कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर और एक सप्ताह के लिए रोक लगी




