
Asansol : आसनसोल के सेनरेले रोड स्थित पीएचई कार्यालय में डेथ कोटा के अंतर्गत नौकरी की मांग करने पहुंचे लोगों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया.
प्रदर्शनकारियों ने पीएचई विभाग में कार्यरत अधिकारियों के सामने अपने अपने कपड़े उतार कर उसे घूस के तौर पर देने का ऑफर दिया.
इसे भी पढ़ें : RTI से मांगी झारखंड में बाल-विवाह की जानकारी, BDO ने दूसरे राज्यों की वेबसाइट देखने को कहा
समझाने पर शांत हुआ मामला
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि पीएचई अधिकारियों ने कट मनी लेकर यहां कई लोगों को नौकरी दी है. लेकिन डेथ कोटा के अंतर्गत इन लोगों को अब तक नौकरी नहीं दी गयी है.
प्रदर्शन के दौरान मामला बिगड़ गया जब घूस देने में असमर्थ इन लोगों ने घूस के तौर पर अपने अपने शरीर पर पहने वस्त्र को ही खोलकर देने की कोशिश की.
बाद में पीएचई अधिकारियों द्वारा समझाये जाने जाने के बाद मामला शांत हुआ.
इसे भी पढ़ें : प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद धनवार में एक समुदाय के घर जुटी ग्रामीणों की भीड़




