National

एमडीएमके नेता वायको ने कहा, संसद में हिंदी के कारण बहस का स्तर गिरा , भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं पीएम

NewDelhi : हिंदी के कारण  संसद में बहस का स्तर नीचे चला गया है.  प्रधानमंत्री  मोदी द्वारा  सिर्फ हिंदी में संबोधन के पीछे हिंदी, हिंदू, हिंदू राष्ट्र की प्रेरणा है.  मरुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एमडीएमके) के महासचिव और राज्यसभा सांसद वायको ने राज्यसभा में फिर से हिंदी बनाम अन्य भारतीय भाषाओं का विवाद छेड़ा है.  23 साल बाद राज्यसभा पहुंचे वायको ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत ज्यादातर सदस्यों के हिंदी में संबोधन पर आपत्ति प्रकट की.  इस क्रम में  कहा कि हिंदी के कारण भी संसद में बहस का स्तर नीचे चला गया है.

उनके विचार में प्रधानमंत्री का सिर्फ हिंदी में संबोधन के पीछे हिंदी, हिंदू, हिंदू राष्ट्र की प्रेरणा है.  वायको ने कहा कि आज हिंदी की वजह से संसद में बहस का स्तर गिर गया है.  वे सिर्फ हिंदी में चिल्लाते हैं.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिंदी में ही संसद को संबोधित करते हैं.

इसे भी पढ़ें  : भाजपा नेता कलराज मिश्र हिमाचल के,आचार्य देवव्रत गुजरात के राज्यपाल बनाये गये  

सभी पीएम इंग्लिश बोलते थे, मोदी नहीं बोलते

वायको ने  कहा कि वाजपेयी अंग्रेजी बोला करते थे.  मोरारजी देसाई भी संसद में इंग्लिश बोलते थे.  आप यह नहीं कह सकते कि वे हिंदी के मुरीद नहीं थे. कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरिसिम्हा राव और मनमोहन सिंह भी सदन को अंग्रेजी में संबोधित करते थे. उन्होंने कहा कि सिर्फ मोदी ही बार-बार हिंदी के प्रति प्यार जताते रहते हैं.

उनकी नजर में हिंदी बोलने के पीछे प्रधानमंत्री की भावना हिंदी, हिंदू, हिंदू राष्ट्र की है. एमडीएमके महासचिव वायको ने कहा कि जब तक संसद में संविधान की मान्यता प्राप्त सभी 28 भाषाओं में बातचीत शुरू नहीं हो जाती, तब तक सिर्फ अंग्रेजी में ही चर्चा की जानी चाहिए.

इसे भी पढ़ें :  लोकसभा में एनआईए संशोधन बिल  : ओवैसी  की आपत्ति  पर बोले अमित शाह , सुनने की आदत डालिए, सुनना ही पड़ेगा

Related Articles

Back to top button