
Hyderabad : भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल जैसे दक्षिणी राज्यों को पार्टी का गढ़ बनाने की दिशा में काम करें. अमित शाह शनिवार को यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. इत क्रम में अमित शाह ने कहा, भाजपा ने पहले कर्नाटक में सरकार बनाई थी. फिर भी हमें कहा जाता है कि भाजपा दक्षिण में नहीं हैं. कहा कि मैं इतना कहना चाहता हूं कि चाहे तेलंगाना हो, आंध्र हो या केरल हो, इन तीनों राज्यों को किसी दिन भाजपा का गढ़ बनाना होगा.आपको फैसला करना है कि तेलंगाना पहले गढ़ बनेगा या आंध्र या केरल.
इसे भी पढ़ें- शबाना आजमी ने कहा, सरकार की आलोचना करने पर देशद्रोही करार दिया जाता है
भाजपा को 17 राज्यों में 50 प्रतिशत से अधिक वोट मिले
पार्टी लोकसभा चुनाव में अपने शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है. तेलंगाना में उसने 17 लोकसभा सीटों में से चार पर जीत दर्ज की. अमित शाह ने कहा कि भाजपा को 17 राज्यों में 50 प्रतिशत से अधिक वोट मिले जबकि कांग्रेस को 17 राज्यों में एक भी सीट नहीं मिली. उन्होंने भरोसा जताया कि तेलंगाना में पार्टी का वोट प्रतिशत 19 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी पर पहुंच जायेगा. शाह ने तेलंगाना में 18 लाख नये सदस्य शामिल करने का लक्ष्य रखा, जबकि राज्य इकाई ने 12 लाख का लक्ष्य रखा था.
उन्होंने कहा कि अगर राज्य इकाई यह नहीं कर सकी तो वह खुद हर जिले में जाकर इस अभियान को आगे बढ़ायेंगे. शाह ने कहा, मैंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव से पूछा तो उन्होंने मुझे तेलंगाना में मौजूदा 18 लाख सदस्यों में 12 लाख नये सदस्यों को जोड़ने की योजना बताई. अगर आप (राज्य नेतृत्व) यह नहीं कर सकते तो मुझे बता दीजिए. मैं तेलंगाना में हर जिले में जाऊंगा और सदस्यता अभियान चलाऊंगा. हमें तेलंगाना में भाजपा को मजबूत करने और 18 लाख नये सदस्य बनाने की जरूरत है.
हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले विभिन्न पार्टी के नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि वे कहते हैं कि सभी पार्टियों के नेता भगवा पार्टी में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा, मैं मीडिया को बताना चाहता हूं कि सभी पार्टियों में अच्छे लोग हैं और सभी अच्छे लोग मोदी जी के नेतृत्व में एक साथ आयेंगे. अमित शाह ने यह भी कहा, चुनावों में हार के बाद कई पार्टियां विभाजित हो जाती हैं क्योंकि वह व्यक्ति, परिवार और जाति के आधार पर चलती हैं, लेकिन भाजपा के साथ ऐसा नहीं है.
19 फीसदी मत देने के लिए तेलंगाना के लोगों का आभार जताया
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा, अंग्रेजी वर्णमाला ए-बी-सी-डी में ऐसा कोई अक्षर नहीं है, जिस पर देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के टूटने के बाद कोई पार्टी नहीं बनी हो. कांग्रेस ‘ओ’, कांग्रेस ‘यू’ सभी (ए-बी-सी-डी…) नाम से कांग्रेस पार्टी बनी है. केवल एक हार के बाद कांग्रेस पार्टी टूट गयी. उन्होंने तेलुगू देशम पार्टी का भी जिक्र करते हुए कहा कि यह पार्टी भी टूट गयी. ऐसी पार्टियां हार बर्दाश्त नहीं कर सकती क्योंकि वे व्यक्ति, परिवार और जाति के आधार पर चलती हैं.
अमित शाह ने भाजपा को 19 फीसदी मत देने के लिए तेलंगाना के लोगों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि पार्टी राज्य में अगली सरकार बनायेगी. केंद्रीय गृहमंत्री ने शनिवार को जन संघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाये रखने में उनकी भूमिका को याद किय सदस्यता अभियान का औपचारिक रूप से शुभारंभ करने से पहले भाजपा अध्यक्ष नजदीक के ममिदीपल्ली में एक आदिवासी परिवार के घर गये और वहां भोजन किया.
इसे भी पढ़ें- तेजस्वी के नेतृत्व में राजद लड़ेगा बिहार विधानसभा चुनाव




