
Chatra : कुंदा की प्रखंड की बीडीओ कृति बाला लकड़ा रविवार को नदी की तेज धार में बहने से बाल-बाल बच गईं. दरअसल, बीडीओ जल शक्ति अभियान के तहत श्रमदान के लिए कुंदा जा रही थीं.
इसी दौरान नदी पार करते वक्त बीच में घार तेज हो गयी और यह घटना घटी. हांलाकि इस घटना में बीडीओ तो बच गयीं लेकिन उनका सरकारी वाहन टाटा सूमो तेज धार में बह गया.
इसे भी पढ़ें – राजधानी रांची की 22 किमी लम्बी मुख्य सड़क में 72 गड्ढे, अधिकांश जानलेवा
कैसे हुई घटना
रविवार सुबह कुंदा बीडीओ जल शक्ति अभियान को लेकर कुंदा जा रही थीं. इस दौरान रास्ते में उन्हें चिलोइ नदीं को पार करके जाना था. जानकारी के अनुसार कुंदा प्रखंड को जोड़ने वाली चिलोइ नदी पर पुल नहीं है. और बारिश की वजह से नदी में पानी ज्यादा हो गया है.
लेकिन वाहन चालक पानी का अनुमान नहीं लगा सका. उसे लगा नदी में पानी कम है और वाहन आराम से पार कर जाएगा, इसलिए वहा सरकारी वाहन को लेकर नदी में उतर गया.
जैसे ही नदी के बीच वो पहुंचे तो पानी का बहाव और तेज हो गया. यह देख बीडीओ और चालक किसी तरह वाहन का दरवाजा खोलकर बाहर निकले और नदी से बाहर आ गए. लेकिन पानी की तेज धार में बीडीओ का वाहन बह गया.
इसे भी पढ़ें – CNT उल्लंघन मामले में कल्पना सोरेन और जमीन बेचने वाले राजू उरांव को नोटिस
टल गया बड़ा हादसा
कुंदा प्रखंड की बीडीओ कीर्ति बाला लकड़ा की सरकारी टाटा सूमो गाड़ी नदी की तेज धार में बह गई. हालांकि इस दौरान बीडीओ ने वाहन से निकलकर अपनी जान बचायी.
अगर समय रहते वाहन से बीडीओ सहित वाहन में सवार अन्य लोग बाहर नहीं निकलते हो एक बड़ा हादसा हो सकता था.




