
Ranchi : पूर्वी सिंहभूम में स्कूलों के विलय के दौरान पुनर्गठित स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति और स्थानांतरण में प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से रोक लगा दी गयी है. निदेशक विनोद कुमार की ओर से इस संबध में पत्र जारी किया गया है.
पत्र में बताया गया है कि जिले में नियमों व कानून को ताक पर रखकर शिक्षकों का स्थानांतरण और पदस्थापना की गयी है.
मामले की जांच का आदेश पूर्वी सिंहभूम के जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी गयी है. जांच रिपोर्ट प्राथमिक शिक्षा निदेशालय को भी सौंपने का आदेश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : गढ़वा : बीच शहर में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़ उचक्कों ने दो लाख उड़ा लिये
सामान्य सिद्धांतों के विरुध हुआ काम
जिले में नियम और कानून को ताक पर रखते हुए सौ से अधिक शिक्षकों का स्थानांतरण और पदस्थापना कर दिया गया जिसे सामान्य सिद्धांतों के विरुद्ध बताया गया है.
इस संबध में निदेशक विनोद कुमार से बात की गयी तो उन्होंने जानकारी दी कि सौ से अधिक शिक्षकों का स्थानांतरण और पदस्थापना किये गये जो नियम संगत नहीं हैं. जांच करने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : गढ़वा : वज्रपात ने ली तीन किसानों की जान, दो महिलाओं समेत तीन झुलसे
आवश्यक शिक्षकों की संख्या से वास्ता नहीं
उन्होंने कहा कि मामला स्कूलों के विलय से संबधित है जो पूर्व से चल रहा है. स्कूलों की संख्या और शिक्षकों की संख्या बताने से उन्होंने इंकार किया. उन्होंने कहा कि जिला में कितने शिक्षकों की आवश्यकता है उससे इसका संबध नहीं है.
इसे भी पढ़ें : Zomato पर 55 हजार का जुर्माना, ग्राहक ने व्रत तोड़ने के लिए मंगाया था पनीर बटर मसाला, भेज दिया बटर चिकन




