Uncategorized

जेल में भी सलमान की दबंग स्टाइल, पुलिस पर उठे सवाल

 Jodhpur :  काला हिरण शिकार मामले में पांच साल की सजा पाये सलमान खान का दबंग स्टाइल अभी भी बरकरार है.  यह जोधपुर जेल से आयी एक तस्वीर बता रही है. तस्वीर में वह एक दबंग स्टाइल में बॉस की तरह बैठे दिखाई दे रहे हैं. हालांकि पूर्व में जेल के डीआईजी ने विक्रम सिंह ने पत्रकारों से कहा था कि सलमान खान को जेल में कोई खास सुविधा नहीं दी जायेगी. कहा था कि सलमान खान को वही खाना दिया जायेगा, जो सभी कैदियों को दिया जाता है. लेकिन सलमान खान की इस नयी ताजा तस्वीर क्या बयां कर रही है. तस्वीर में साफ दिख रहा है कि सलमान खान पुलिसवालों के साथ कुर्सी पर एक दबंग की तरह बैठे हुए हैं.  इसके बाद पु‍लिस पर सवाल उठ रहे हैैंं.  सलमान खान को गुरुवार को काला हिरण के शिकार मामले में दोषी ठहराते हुए उन्हें जोधपुर की अदालत से पांच साल की सजा सुनाई है. उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.   बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान के वकील ने उनकी जमानत की अर्जी सत्र अदालत में डाली है, जिस पर शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे सुनवाई होने की संभावना है.  सलमान खान को जमानत मिलने तक अपना समय सलाखों के पीछे ही बिताना पड़ेगा.   

इसे भी पढ़ें- काला हिरण शिकार केस में सलमान खान को 5 साल की सजा, 10 हजार का जुर्माना, बाकी सभी आरोपी बरी

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button