West Bengal

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कसा तंज, ‘गठबंधन से नहीं होगी ममता बनर्जी की रक्षा’

Kolkata : बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अब खुद को खत्म होने से बचाने के लिए गठबंधन का सहारा लेने में जुट गयी हैं, लेकिन इससे उनकी रक्षा होने वाली नहीं है.

इसे भी पढ़ें : चिरकुंडा थाने के पीछे से 20 टन अवैध कोयला जब्त, लंबे समय से चल रहा था धंधा

उन्होंने कहा, ममता ने प्रदेश से अपने अस्तित्व के मिट जाने की हताशा में माकपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की पेशकश की है, लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि सुशासन की राजनीति की जाती है, गठबंधन की नहीं.

उन्होंने कहा, यह लोगों के दिल जीतने की बात है ना कि उनकी आवाज को खत्म करने की.

इसे भी पढ़ें : PMCH में वृद्धा की मौत पर हंगामा, परिजन बोले- पैसे नहीं दिये तो गलत इंजेक्शन लगा दिया

ममता ने की थी गठबंधन की अपील

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बनर्जी ने बुधवार को विधानसभा में कहा था कि भाटपाड़ा में भाजपा को वोट देने की वजह से अशांति फैली है.

इसका जिक्र करते हुए ममता ने माकपा और कांग्रेस को भाजपा के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के साथ एकजुटता से लड़ाई लड़ने का आह्वान किया था.

इसे भी पढ़ें : धनबाद : वार्ड पार्षद निर्मल पर चलेगा मारपीट और रंगदारी का मामला

 

Related Articles

Back to top button