
Ranchi : मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में भाग लेंगे. बैठक में भाग लेने के लिए वे रांची से छत्तीसगढ़ होते हुए दिल्ली पहुंचे. नयी दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में नीति आयोग की बैठक दोपहर बाद 2.30 बजे से होगी.
इसे भी पढ़ेंः दर्द-ए-पारा शिक्षक : जिस कमरे में रहते हैं उसी में बकरी पालते हैं, उधार इतना है कि घर बनाना तो सपने जैसा
दिल्ली जाने से पहले क्या कहा सीएम ने
इसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है. बैठक में राज्यों के वार्षिक बजट 2019-20 की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जायेगी और उसे स्वीकृत किया जायेगा. रायपुर से दिल्ली प्रस्थान करने से पहले मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से अपील की कि हम सब लोग अपने दिन की शुरुआत प्रार्थना और योग से करें.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में योग को नई पहचान दिलायी है. यह झारखंड के लिए गर्व की बात है कि 21 जून को प्रधानमंत्री रांची के प्रभात तारा मैदान में यहां के लोगों के साथ योग करेंगे. इसके लिए अधिक से अधिक लोग अपना नाम दर्ज करें. और प्रधानमंत्री के बताये गए योग क्रियाओं से अवगत हों.
इसे भी पढ़ेंः कमीशन लेने वाले डॉक्टरों का केवाईसी भरवाता है मेदांता अस्पताल
छत्तीसगढ़ में की पूजा अर्चना
उन्होंने छत्तीसगढ़ के रायपुर में अवस्थित नौंवीं सदी के भगवान नरसिंह के मंदिर में पूजा अर्चना की और राज्य की जनता की खुशहाली की कामना की. उन्होंने सवा तीन करोड़ जनता के लिए आर्शीवाद की भी कामना की.




