Education & CareerRanchi

झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में 6870 सीट, जेईई मेन रैंकिंग से होगा एडमिशन

Ranchi: झारखंड के 15 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 6870 सीटें हैं. इन सीटों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में जेईई मेन की रैंकिंग से नामांकन होगा.

बीते वर्ष तक झारखंड कंबाइंड इंट्रेंस कंपीटेंटिव एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से लिए जाने वाले संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार होता था.

इस वर्ष भी झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को होने जा रही है. लेकिन इस परीक्षा के आधार पर केवल सात स्नातक स्तरीय कोर्स में प्रवेश मिलेगा.

इसे भी पढ़ेंःकमीशन लेने वाले डॉक्टरों का केवाईसी भरवाता है मेदांता अस्पताल

झारखंड कंबाइंड से इन कोर्सेस में मिलेगा नामांकन

बैचलर ऑफ वेटेनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी

बीएससी इन एग्रीकल्चर

बीएससी इन फॉरेस्ट्री

बीटेक इन डेयरी टेक्नोलॉजी

बैचलर ऑफ फिशरी साइंस

बीटेक इन एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग

बीएससी इन हॉर्टिकल्चर

राज्य में 14 प्राइवेट व चार सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज

जेईई मेन की रैंकिंग से होने वाली नामांकन प्रक्रिया में राज्य के 18 इंजीनियरिंग कॉलेज शामिल होंगे. इन 18 इंजीनियरिंग कॉलेजों में चार सरकारी और 14 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज हैं.

सरकारी कॉलेजों में बीआइटी सिंदरी, राजकीय अभियंत्रण कॉलेज दुमका, चाईबासा और रामगढ़ कॉलेज शामिल हैं.

वहीं, निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में गुरुगोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी, रामचंद्र चंद्रवंशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पलामू, डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पलामू, निलय एजुकेशनल ट्रस्ट रांची, रामगोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कोडरमा, आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रांची, मेरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट जमशेदपुर, केके कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर और सीआइटी रांची शामिल हैं. इन कॉलेजों के सभी प्रमुख ब्रांचों अब जेईई मेन की रैंकिंग से प्रवेश मिलेगा.

इसे भी पढ़ेंःNDTV पर SEBI का एक्शनः प्रणय और राधिका रॉय दो साल के लिए सिक्योरिटीज मार्केट से बैन

प्रमुख कॉलेजों में सीटों की संख्या

कॉलेजसीटों की संख्या
बीआइटी सिंदरी725
यूसेट हजारीबाग252
राजकीय अभियंत्रण कॉलेज, दुमका315
राजकीय अभियंत्रण कॉलेज, चाईबासा315
राजकीय अभियंत्रण कॉलेज, रामगढ़315
डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी252
निलय एजुकेशनल ट्रस्ट, रांची378
रामचंद्र चंद्रवंशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी442
सीआइटी, रांची756
आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रांची504
मेरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट160
केके कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग441
आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी630

इसे भी पढ़ेंःदर्द-ए-पारा शिक्षक : जिस कमरे में रहते हैं उसी में बकरी पालते हैं, उधार इतना है कि घर बनाना तो सपने जैसा

Related Articles

Back to top button