National

17वीं लोकसभा का पहला संसदीय सत्र 17 जून से, केंद्र सरकार ने कांग्रेस से सहयोग मांगा 

NewDelhi : 17वीं लोकसभा का पहला संसदीय सत्र 17 जून से 26 जुलाई तक चलेगा, जिसमें 19 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा और पांच जुलाई को बजट पेश किया जायेगा. पहले दो दिन लोकसभा के सभी निर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई जायेगी. बता दें कि केंद्र सरकार ने 17 जून से शुरू हो रहे संसद सत्र के लिए बुधवार को विपक्षी दल कांग्रेस का सहयोग मांगा है. .

सूत्रों के अनुसार, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अपने मंत्रालय के दो राज्य मंत्रियों अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन के साथ राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद से यहां उनके आवास पर मुलाकात की. मंत्रियों ने ईद-उल-फित्र के मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को शुभकामनाएं दी और आगामी संसद सत्र में उनकी पार्टी का सहयोग मांगा.

इसे भी पढ़ेंःमोदी सरकार ने किया मंत्रिमंडल की विभिन्न समितियों का गठन, रोजगार के सृजन पर विशेष ध्यान

16 जून को संसद में सर्वदलीय बैठक

सूत्रों ने बताया कि सरकार ने लोकसभा सत्र के मद्देनजर 16 जून को संसद में सर्वदलीय बैठक बुलाई है जहां वह संसद सत्र के सुचारू संचालन में सभी राजनीतिक दलों का सहयोग मांगेगी. लोकसभा सत्र की शुरुआत 17 जून से होगी.

पहले दो दिनों में नये सांसदों के शपथ लेने के बाद 19 जून को अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 20 जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे.

लोकसभा का पहला संसदीय सत्र 17 जून से 26 जुलाई तक चलेगा.  पहले दो दिन लोकसभा के सभी निर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई जायेगी. 19 जून को स्पीकर के चुनाव के बाद 20 जून को संसद के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति संबोधित करेंगे.

तीस दिन के सत्र में चार जुलाई को लोकसभा में सरकार आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी. इसके बाद पांच जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी. इससे पहले इसी साल एक फरवरी को पीयूष गोयल ने सरकार की तरफ से अंतरिम बजट पेश किया था.

इसे भी पढ़ेंःगिरिराज सिंह को नीतीश का जवाब- ‘दूसरों के धर्म का सम्मान नहीं करने वाले अधार्मिक’

Related Articles

Back to top button