
New Delhi : रोजेदारों को महीने भर रोजे रखने के बाद मंगलवार शाम ईद के चांद का दीदार हो गया. जिसके बाद बुधवार को देशभर में ईद की रौनक देखने को मिल रही है. ईद की रौनक के बीच लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं.
ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. रात भर बाजारों में रौनक रही. लोगों ने सेवई, कपड़ों की खूब खरीदारी की. जिसके बाद बुधवाह सुबह-सुबह मस्जिदों में नमाज के लिए पहुंचे.
इन्होंने ट्वीट कर दी बधाई
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी. राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया कि सभी देशवासियों, खास तौर से देश और विदेश के हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद मुबारक. रमजान के महीने के समापन का यह त्योहार परोपकार और भाईचारे की भावना में हमारे विश्वास को मजबूत बनाता है. यह शुभ दिन हम सब के परिवारों में खुशियां, शांति और समृद्धि लाए.
تمام اہل وطن، بالخصوص ملک و بیرون کے مسلم بھائیوں اور بہنوں کو عید کی پر خلوص مبارک باد۔ عید الفطر کا یہ تہوار صدقہ خیرات اور بھائی چارے میں ہمارے بھروسہ کو پختہ کرتا ہے۔ میں امید کرتا ہوں کہ یہ خوشی کا موقع ہم سب کی زندگیوں کو شادمانی اور خوشحالی سے بھر دے۔
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 5, 2019
वहीं पीएम मोदी ने भी ईद की बधाई दी और ट्विटर पर लिखा कि यह खास दिन हमारे समाज में सद्भाव, करुणा और शांति की भावना को बनाए रखता है. मैं दुआ करता हूं कि सभी को खुशियां मिले.
Have a blessed Id-ul-Fitr. pic.twitter.com/71R9GMW3Tf
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2019
गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को बुधवार को ईद की मुबारकबाद दी और उम्मीद जताई कि यह त्योहार सभी के लिए शांति और खुशियां लेकर आएगा. शाह ने ट्वीट किया कि मैं ईद उल फित्र के मौके पर मुबारकबाद देता हूं. यह त्योहार सभी के जीवन में शांति और खुशियां लेकर आए.
वहीं राहुल गाधी ने भी ईद मुबारक की बधाई दी और ट्वीट किया कि ईदुलफितर के शुभ अवसर पर सभी को मेरी शुभकामनाएं.
#EidMubarak and my best wishes to all on the auspicious occasion of #EidulFitr pic.twitter.com/0lBpD1SL3O
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 5, 2019
ममता बनर्जी ने ईद की शुभकामना देते हुए लिखा कि ‘धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय है लेकिन त्योहार सार्वभौमिक हैं. आइए हम एकता की इस भावना को बनाए रखें और शांति और सद्भाव में एक साथ रहें. ईद मुबारक.
সকলকে জানাই খুশীর ঈদের শুভেচ্ছা ও অভিনন্দন। ধর্ম যার যার, উৎসব সবার। আসুন, বৈচিত্রের মধ্যে ঐক্যের এই ধারাকে বজায় রাখি। একতাই সম্প্রীতি – এটাই হোক আমাদের মন্ত্র। #EidMubarak pic.twitter.com/4F56ex3bGP
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) June 4, 2019
सात मई से शुरू हुआ था रमजान का महीना
गौरतलब है कि ईद का त्यौहार रमजान के रोज रखने बाद मनाया जाता है. इस बार रमजान का महीना सात मई से शुरू हुआ था और चार जून को खत्म हो गया. रमजान के महीने में रोजेदार सुबह सूरज निकलने से लेकर शाम को सूरज डूबने तक कुछ भी खाते पीते नहीं हैं.
यहां तक की पानी भी नहीं पीते हैं. इस बार भीषण गर्मी पड़ने की वजह से रमजान के महीने ने रोजेदारों का कड़ा इम्तिहान लिया, क्योंकि पारा 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंच गया था.
बहरहाल, सउदी अरब समेत खाड़ी के देशों में सोमवार को ईद का चांद नजर आ गया था और मंगलवार को वहां ईद मना ली गई. इससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि भारत में बुधवार को ईद मनाई जाएगी. आम तौर पर सउदी अरब में ईद मनाने के एक दिन बाद भारत में यह त्यौहार मनाया जाता है.




