National

पार्टी अध्यक्ष को लेकर कैप्टन अमरिंदर का बड़ा बयानः युवा नेता को सौंपी जाये कांग्रेस की कमान

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष के पद से राहुल के इस्तीफे के औपचारिक ऐलान के बाद से इस पद के लिए कई नेताओं के नाम की चर्चा हो रही है.

कई वरिष्ठ नेताओं के नामों को लेकर चल रही अटकलों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसी युवा नेता को पार्टी की कमान सौंपने की पैरवी की है.

सिंह ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ‘राहुल गांधी के इस्तीफे के दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय के बाद पार्टी को इस समय एक युवा नेता की ही जरूरत है.’

इसे भी पढ़ेंःअमर्त्य सेन ने कहा, बंगाली संस्कृति से नहीं जुड़ा है जय श्रीराम का नारा

‘युवा नेता को सौंपे पार्टी की कमान’

उन्होंने कहा, ” कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) से मेरा आग्रह है कि किसी ऐसे युवा नेता को ही पार्टी अध्यक्ष की कमान सौंपने के बारे में सोचे, जो अपनी देशव्यापी पहचान और जमीन से जुड़ाव के जरिये लोगों को उत्साहित कर सके.’

कई बड़े नामों पर चर्चा

सिंह ने किसी युवा नेता को कांग्रेस अध्यक्ष की मांग उस वक्त उठायी है, जब पार्टी के अगले प्रमुख के लिए कई वरिष्ठ नेताओं के नामों को लेकर अटकलें चल रही हैं. इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, सुशील कुमार शिंदे, मोतीलाल वोरा और अशोक गहलोत के नाम प्रमुख हैं.

इसे भी पढ़ेंःमैन पॉवर की कमी से जूझ रहा है राजधानी का एयरपोर्ट थाना, एक अधिकारी और तीन पुलिसकर्मियों के भरोसे चल रहा है कामकाज

गांधी के इस्तीफे की घोषणा के बाद से ही ज्यादातर वरिष्ठ नेता नए अध्यक्ष को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई टिप्पणी करने से बच रहे हैं. अमरिंदर सिंह पार्टी के पहले ऐसे वरिष्ठ नेता हैं, जिन्होंने कांग्रेस के अगले अध्यक्ष को लेकर अपनी राय खुलकर जाहिर की है.

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद से अपने इस्तीफे को लेकर एक महीने से बनी असमंजस की स्थिति पर पूर्णविराम लगाते हुए गांधी ने पिछले बुधवार (तीन जुलाई) को त्यागपत्र की औपचारिक घोषणा कर कहा था कि पार्टी के भविष्य के विकास के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड के PMCH और MGM मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग पर रखे जायेंगे 761कर्मी

Related Articles

Back to top button