National

लोकसभा चुनाव 2019 रुझान : एनडीए गठबंधन 337 सीटों पर, भाजपा अकेले बहुमत के पार,286 सीटों पर आगे

NewDelhi : अभी तक आए रुझानों के मुताबिक केंद्र में एक बार फिर एनडीए सरकार बनती हुई नजर आ रही है. शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा नीत एनडीए गठबंधन 337 सीटों पर आगे चल रहा है. खास बात यह है कि भाजपा इस बार भी अपने दम पर सरकार बनाती हुई दिख रही है. शुरुआती रुझानों में पार्टी 286 सीटों पर आगे चल रही है. रुझान अगर नतीजों में बदलते हैं यह भाजपा की रिकॉर्ड जीत होगी.साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को 282 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

राज्यवार सीटों की बात करें तो उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में 50 पर एनडीए गठबंधन आगे है, सपा-बसपा गठबंधन 15 सीटों पर आगे है, जबकि दो सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिली है,. बिहार की 40 सीटों में 30 एनडीए को बढ़त मिली है जबकि छह सीटों पर महागठबंधन आगे हैं. पंजाब की 13 सीटों में 9 पर कांग्रेस आगे हैं जबकि 3 सीटों पर एनडीए ने बढ़त बनाई है.  यहां से एक सीट पर आप उम्मीदवार आगे हैं. उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर भाजपा आगे है. झारखंड में 8 सीटों पर एनडीए को बढ़त है जबकि पांच सीटों पर यूपीए गठबंधन आगे है.

 सनी देओल, बाबुल सुप्रियो आगे

सीटवार बात करें तो यूपी के गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन आगे चल रहे हैं। सीएम योगी आदित्य नाथ के सीट छोड़ने के बाद हुए उप चुनाव यहां पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था. पंजाब के गुरदासपुर में भाजपा उम्मीदवार सनी देओल आगे चल रहे हैं. बंगाल के आसनसोल में भाजपा के बाबुल सुप्रियो आगे चल रहे हैं. हरियाणा के सोनीपत में कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं.

यूपी के बागपत से भाजपा के सतपाल मलिक आगे चल रहे हैं. वहीं केरल के वायनाड से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारी मतों से आगे चल रहे हैं. केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस शशि थरूर पीछे चल रहे हैं. गौतमबुद्धनगर से भाजपा महेश शर्मा आगे हैं. दिल्ली में कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली तीसरे नंबर पर चल रहे हैं.

Related Articles

Back to top button