Uncategorized

कपिल सिब्बल पर कौड़ियों के दाम में करोड़ों की जमीन खरीदने का स्मृति ईरानी ने लगाये आरोप

 New Delhi : राजनीति में आरोपों का दौर तो चलते ही रहता है. पक्ष-विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला वर्षों से चल रहा है. गुरुवार को केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता कपिल सिब्‍बल पर गंभीर आरोप लगाकर एक नया विवाद उत्पन्न कर दिया है. उन्‍होंने कांग्रेस नेता पर कौड़ियों के दाम में करोड़ों की जमीन खरीदने का आरोप लगाया है. मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सिब्‍बल ने नई दिल्‍ली इलाके में स्थित 89 करोड़ की संपत्ति महज एक लाख रुपये में खरीदी. इसी रिपोर्ट को आधार बनाकर स्‍मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता पर हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दो पत्रिकाओं में छपी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पीयूष गोयल नामक शख्स से कपिल सिब्बल का संबंध था. उक्त शख्स पर हवाला कारोबार में संलिप्त रहने का आरोप सरकार ने लगाया था. ईरानी ने पूछा कि ऐसे शख्‍स के साथ व्‍यापार करने की क्या जरूरत थी? श्रीमति ईरानी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के पत्रकारों ने इस बाबत सिब्‍बल से संपर्क किया था, लेकिन उन्‍होंने इस मामले में झूठ बोला था.

इसे भी देखें- चार लाख का केक, 19 लाख का फूल और 2.5 करोड़ का टेंट : झारखंड की बेदाग सरकार पर अब “स्थापना दिवस घोटाले” का दाग

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से जवाब मांगा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि अब वह इस मामले में जवाब दें कि क्‍या उन्‍हें यह स्‍वीकार्य है?  श्रीमति ईरानी ने कहा कि कपिल सिब्बल ने मनी लॉन्ड्रिंग और सीबीआई के एक अफसर को रिश्वत देने के आरोपी के साथ डील की. आगे कहा कि यूपीए सरकार ने ही उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए थे. ईरानी के अनुसार, जिस व्यक्ति के खिलाफ सीबीआई रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच कर रही थी, उसी व्यक्ति से सिब्बल और उनकी धर्मपत्नी ने ग्रैंड कैस्टिलो नाम की कंपनी का मालिकाना हक प्राप्त किया.

इसे भी देखें –  सरकार ने किया सरेंडर, सीएम फडणवीस ने अन्ना को जूस पिलाया,  अन्ना ने अनशन तोड़ा

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button