Uncategorized

स्पेस एजेंसी नासा एलियन की खोज में 16 अप्रैल को लांच करेगी सैटेलाइट

Florida  : अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा एलियन की खोज के लिए कमर कस चुकी है. किसी भी ग्रह में यदि एलियन हैं, तो उनके जीवन की खोज की जायेगी. इस सबंध में नासा ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट’ (टीईएसएस) मिशन 16 अप्रैल को लांच करने जा रही हे.  बता दें कि इस मिशन के आलोक में सौर मंडल के बाहरी ग्रहों की खोज की जायेगी.

इसे भी पढ़ें: जब 1968 में लद्दाख, सिक्किम, भूटान और नेपाल में छह बार उड़न तश्तरी आकाश में मंडरायी

अंतरिक्ष यान स्पेस एक्स  फ्लोरिडा के  एयरफोर्स स्टेशन से होगा लांच

जानकारी के अनुसार इन ग्रहों की खोज करने वाला अंतरिक्ष यान स्पेस एक्स के फॉल्कन 9 रॉकेट के साथ फ्लोरिडा स्थित एयरफोर्स स्टेशन से लांच होगा. अमेरिका के फ्लोरिडा में इस उपग्रह की अंतिम तैयारियां की जा रही है.  टीईएसएस के जांचकर्ता जॉर्ज रिकर ने कहा है कि हमें उम्मीद है कि इन ग्रहों का टेलीस्कोप से अध्ययन कर उन पर जीवन की संभावना के साथ अन्य विशेषताओं का पता लगाया जायेगा. अमेरिका में इस अभियान को लेकर अंतरिक्ष विज्ञानियों में उत्सुकता है.

 न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button