Uncategorized

16 महिला नक्सली सहित 59 नक्सलियों ने किया पुलिस के समक्ष सरेंडर  

Raipur : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में 16 महिला नक्सली समेत 59 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया. इस सबंध में सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के एर्राबोर गांव में आज 59 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 16 महिला नक्सली भी शामिल हैं. श्री मीणा ने बताया कि सभी नक्सली एर्राबोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गगनपल्ली, मनिकोंटा, डब्बाकोंटा, मरईगुड़ा और बिरला गांव के निवासी हैं. 

इसे भी पढ़ें: आतंकी फंडिंग : दस आरोपियों को एटीएस ने पूछताछ के लिए लिया हिरासत में

नक्सलियों ने माओवादियों की खोखली विचारधारा के खिलाफ किया आत्मसमर्पण   

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की खोखली विचारधारा और उनके आतंक के खिलाफ आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है.  नक्सली राज्य शासन की आत्मसमर्पण नीति से भी प्रभावित हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से नौ के खिलाफ स्थायी वारंट भी है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राज्य शासन की आत्मसमर्पण नीति के तहत इनकी मदद की जायेगी. राज्य के धुर नक्सल प्रभावित इस जिले में बड़ी संख्या में नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किये जाने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सुकमा जिले में नक्सलियों ने इस महीने की 13 तारीख को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एंटी लैंडमाइन व्हीकल को उड़ा दिया था. इस घटना में नौ जवान शहीद हो गये थे तथा दो अन्य घायल हुए थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button