Read Next
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
Back to top button
New Delhi : एयर इंडिया के चेक-इन-सॉफ्टवेयर में खामी के कारण उसके सैकड़ों यात्री दुनियाभर में कई हवाईअड्डों पर फंस गए हैं. एयरलाइन के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एयरलाइन का ‘‘सर्वर डाउन’’ है.
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस का NYAY नोटबंदी, GST से प्रभावित अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाएगा : राहुल
एसआईटीए सर्वर डाउन
एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि एसआईटीए सर्वर डाउन है. इसके कारण विमान सेवाएं प्रभावित हुईं हैं. हमारी तकनीकी टीम काम पर लगी हैं और जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी.
एसआईटीए एयर इंडिया के सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन का प्रबंधन करती है. एसआईटीए सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र की एक बड़ी कंपनी है जो एयरलाइन को आगमन, बोर्डिंग और सामान को ट्रैक करने की प्रौद्योगिकी मुहैया कराती है.
इसे भी पढ़ें- राहुल के “सभी चोरों के उपनाम मोदी क्यों” बयान के खिलाफ कोर्ट में पेश हुए सुशील मोदी
कई यात्रियों नें एयरपोर्ट पर फंसे होने की सोशल मीडिया पर की शिकायत
एयर इंडिया के एक अधिकारी के अनुसार, शनिवार को तड़के तीन बजे से सर्वर डाउन है जिसके कारण एयरलाइन दुनियाभर के हवाईअड्डों पर यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी नहीं कर पा रही है. कई यात्रियों ने हवाईअड्डों पर फंसे होने के बारे में सोशल मीडिया पर शिकायत की है.
इसे पहले पिछले साल 23 जून को ऐसी ही घटना हुई थी जब एयरलाइन के चेक-इन सॉफ्टवेयर में तकनीकी खामी के कारण देश भर में उसके 25 विमानों ने नियत समय से देरी से उड़ान भरी थी।